Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरोजगारी, महंगाई महत्वपूर्ण मुद्दे, जिनका देश सामना कर रहा है, मोदी सरकार जनता का ध्यान भटका रही : राहुल गांधी

Advertisement
Advertisement
गरीब महिलाओं के बैंक खातों में एक लाख रुपये वार्षिक जमा किये जाने के साथ ही सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा. Dhule : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिनका देशवासी सामना कर रहे हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर इन महत्वपूर्ण मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया. अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बुधवार को महाराष्ट्र के धुले जिले के दोंडाइचा गांव में लोगों से बातचीत करते हुए गांधी ने कहा कि देश में जाति आधारित जनगणना कराना एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम साबित होगा.                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 सत्ता में आयेंगे तो देश में जाति आधारित जनगणना करायेंगे

राहुल गांधी के साथ ही उनकी पार्टी का कहना है कि यदि वे सत्ता में आते हैं तो देश में जाति आधारित जनगणना करायेंगे. उन्होंने कहा कि जाति आधारित जनगणना के बाद आर्थिक और वित्तीय सर्वेक्षण अगला कदम होगा जिससे दलितों, सामान्य वर्ग के गरीब लोगों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को यह पता चल सकेगा कि वे कहां खड़े हैं. उन्होंने कहा कि देश की जनता को बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी जैसे मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है. राहुल गांधी ने यह दावा किया कि मीडिया, निर्वाचन आयोग, प्रशासन, निजी अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे क्षेत्रों में सामान्य वर्ग के गरीबों, दलितों, आदिवासियों या अल्पसंख्यकों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है.

मोदी सरकार ने अमीरों के 16 लाख करोड़ माफ कर दिये  

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अमीरों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिये हैं तो वह किसानों का बकाया माफ क्यों नहीं कर सकती? पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि देश में 22 लोग ऐसे हैं जिनके पास 70 करोड़ लोगों के बराबर संपत्ति है. उन्होंने कहा, पचास फीसदी आबादी के पास देश की तीन फीसदी संपत्ति है, जबकि देश में 22 लोग ऐसे हैं जिनके पास 50 फीसदी से ज्यादा संपत्ति है. केंद्र की अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को शहीद का दर्जा या पेंशन नहीं मिलेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पेंशन और सैनिकों के प्रशिक्षण पर खर्च होने वाली राशि को निजी कंपनियों के रक्षा व्यवसाय में लगाना चाहती है.

महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा.

राहुल गांधी ने कहा लोकसभा चुनाव में यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो पांच नारी न्याय गारंटी दी जायेगी जिनमें गरीब महिलाओं के बैंक खातों में एक लाख रुपये वार्षिक जमा किये जाने के साथ ही सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा. धुले जिले में एक महिला रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह बात कही.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो वह आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को हटाने के लिए संविधान में संशोधन करेगी.

महिलाओं के लिए बजट में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी दोगुनी हो जायेगी

उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं के बैंक खातों में वार्षिक एक लाख रुपये जमा किये जायेंगे और सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा. राहुल गांधी ने यह भी वादा किया कि मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन योजनाओं में कार्यरत महिलाओं के लिए बजट में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी दोगुनी हो जायेगी. गांधी ने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के नाम पर मूर्ख बनाया है. ये विधेयक संसद में तो पेश कर दिया गया है, लेकिन इसे लागू होने में 10 साल लगेंगे.

हमारी सरकार तुरंत महिला आरक्षण लागू करेगी

उन्होंने कहा,  हमारी सरकार तुरंत महिला आरक्षण लागू करेगी. गांधी के भाषण से पहले पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो बयान में कहा था कि महालक्ष्मी`गारंटी के तहत गरीब महिलाओं के बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपये जमा कराए जायेंगे. खरगे ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी पत्थर की लकीर है और यह कोई `जुमला` नहीं है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही