Search

 
 
 

भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम पर : असगर खान

 
इंडी गठबंधन के दलों ने चलाया जनसंपर्क अभियान Chandwa, Latehar: चतरा लोकसभा क्षेत्र के इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को विजयी बनाने के लिए गठबंधन के घटक दल झामुमो, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने प्रखंड के कई पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया और केएन त्रिपाठी को वोट देने की अपील की. झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष बाबर खान, आम आदमी पार्टी के रिंकू खान ने ग्राम कामता व चकला गांवों में ग्रामीणों के साथ एक बैठक भी की. दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले कई लोकसभा आम चुनाव में लोगों ने भाजपा के उम्मीदवार को कई उम्मीदों और सपनों के साथ वोट दे कर विजयी बनाया था, लेकिन भाजपा ने लोगों की उन सपनों एवं उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया. असगर खान ने कहा भाजपा की सरकार में बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल- डीजल के दाम सौ के पार है . रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक हजार के पार चला गया है. संजय दुबे ने कहा कि दस वर्ष से चतरा मे भाजपा की सांसद रही है लेकिन काम करना तो दूर क्षेत्र में दिखाई तक नहीं दिये . मौके पर झामुमो के प्रखंड सचिव मो इजहार, रंजन दुबे, प्रमोद गिरि, मनोज पासवान,अमीत कुमार, मंटू राम, मोफील खान, लखन जायसवाल, अनवर खान, भोला खान, बजरंगी सिंह, मुस्तर खान, तौहीद खान, रामचंन्द्र साव, मो रसीद, सरताज खान व महमूद आलम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लोस">https://lagatar.in/los-elections-31-candidates-filed-nomination-from-chatra/">लोस

चुनाव : चतरा से 31 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही