Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनहोनी : रिम्स गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, पाया गया काबू, हताहत नहीं

  • ट्रांसफार्मर का चल रहा था काम
  • शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका
Ranchi :  राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के गर्ल्स हॉस्टल नंबर 2 में दोपहर को आग लग गयी. मिली जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल परिसर के पीछे ट्रांसफार्मर में काम चल रहा था. इसी दौरान शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. हालांकि आग कैसे लगी है, इसकी जांच की जा रही है. कर्मचारियों ने इसकी सूचना फौरन वरीय अधिकारियों को दी. जिसके बाद फायर एक्सटिंग्विशर के सहारे आग पर काबू पाया गया. (पढ़ें, राज्य">https://lagatar.in/top-priority-is-to-listen-pain-people-state-and-remove-it-hemant-soren/">राज्य

की जनता का दर्द सुनना और उसे दूर करना है सर्वोच्च प्राथमिकताः हेमंत सोरेन)

आग पर पाया गया काबू, नहीं हुआ नुकसान

रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि जिस वक्त हॉस्पिटल नंबर दो परिसर में आग लगी, उस वक्त मॉक ड्रिल चल रहा था. रिम्स के वरीय अधिकारी और अग्निशमन विभाग के लोग भी मॉक ड्रिल में शामिल थे. आगलगी की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में पहुंचकर आग पर काबू पाया गया. हालांकि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : अर्जुन-सोनाली">https://lagatar.in/koderma-jharkhand-movement-front-on-indefinite-strike-regarding-arjun-sao-and-sonali-kumari-murder-case/">अर्जुन-सोनाली

हत्याकांड : झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा अनिश्चितकालीन धरने पर

रिम्स हॉस्टल में अग्निशमन की होगी मुकम्मल व्यवस्था

पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने कहा कि रिम्स परिसर में अग्निशमन की मुकम्मल व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए 55वीं शासी परिषद की बैठक में अग्निशमन व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रस्ताव को पारित किया गया है. फिलहाल हॉस्टल में फायर फाइटिंग के लिए फायर एक्सटिंग्विशर लगाये गये हैं. लेकिन जल्द ही पूरे हॉस्टल (बॉयज-गर्ल्स) में पाइप लाइन के जरिए अग्निशमन की व्यवस्था की जायेगी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/degree-song-trending-on-social-media-amid-pm-degree-controversy/">पीएम

डिग्री विवाद के बीच सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा डिग्री SONG 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही