Search

 
 
 

रांची के कडरू में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Ranchi : अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. शव  बुधवार को अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू के जामिया नगर गेट नंबर दो के पास से बरामद हुई है. शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की छानबीन में जुट गई है.

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार बुधवार को कडरू के जामिया नगर गेट नंबर दो के पास स्थानीय लोगों ने एक शव देखा है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने अरगोड़ा थाने की पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पायी है.

छानबीन में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का शव बरामद हुआ है, वो आसपास के क्षेत्र में घूम घूम कर कचरे चुनता था और भीख मांग कर गुजारा करता था. इस मामले में  आशंका जताई है कि नशा करने की वजह से व्यक्ति की मौत हो गई हो. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही