Search

 
 
 

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का सिमडेगा दौरा कल

 
Simdega : केंद्रीय कृषि मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा 11 जनवरी गुरुवार को सिमडेगा दौरे पर रहेंगे. केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री 11 जनवरी 11 बजे सिमडेगा प्रखंड के खिजरी में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे व 1 बजे सिमडेगा कॉलेज में वनाधिकार अधिनियम पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे. वहीं 2:30बजे जलडेगा प्रखंड के पतिअम्बा में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे. साथ ही 3:45 में लचरागढ़ में आम जन एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर संवाद करेंगे. जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है. भाजपा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक और पूर्व प्रत्याशी कोलेबिरा विधानसभा सह वर्तमान सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री बनने के बाद कल पहली बार हमारे सांसद सह केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का आगमन सिमडेगा में हो रहा है. सिमडेगा और जलडेगा पतिआंबा में कार्यक्रम कर वे लचरागढ़ पहुंचेंगे, जहां लचरागढ़ धर्मशाला में वे भाजपा के कार्यकर्ताओं और आम जनता से रू-ब-रू होंगे. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/sensation-due-to-triple-murder-in-bhagalpur/">भागलपुर

में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नतिनी को गोली मारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही