Search

 
 
 

यूनियन बजट :  भारतीय सेना की ताकत होगी और मजबूत, रक्षा मंत्रालय को मिले  7.8 लाख करोड़

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने लगातार नौवीं बार बजट (वित्त वर्ष 2026-27) पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने भारतीय सेना की ताकत और मजबूती दी है.
 

Lagatar Desk : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने लगातार नौवीं बार बजट (वित्त वर्ष 2026-27) पेश किया. इस बजट में वित्त मंत्री ने भारतीय सेना की ताकत और मजबूती दी है.

 

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रक्षा मंत्रालय को 7.8 लाख करोड़ रुपये का बजट दिया है. यह पिछले साल के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत ज्यादा है.

 

रक्षा बलों के आधुनिकीकरण यानी कैपिटल आउटले (नए हथियार, विमान, तकनीक आदि) के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं. यह राशि पिछले साल की तुलना में 21.84 प्रतिशत अधिक है.

 

रक्षा मंत्रालय के कई बड़े प्रोजेक्ट आने वाले समय में पूरे किए जाएंगे, जिनमें राफेल लड़ाकू विमान, पनडुब्बियां और ड्रोन (UAV) शामिल हैं.

 

रक्षा सेवाओं (राजस्व) के लिए 3,65,478.98 करोड़ रुपये मिले हैं, जो कि पिछले साल के बजट की तुलना में 17.24 प्रतिशत अधिक है. 


रक्षा पेंशन के लिए बजट बढ़ाकर 1.71 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है. हालांकि रक्षा मंत्रालय के सिविल बजट में थोड़ी कटौती की गई है. यह पिछले साल के मुकाबले 0.45 प्रतिशत कम है.


रक्षा उद्योग को राहत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि रक्षा क्षेत्र में विमानों के मेंटेनेंस और रिपेयर के लिए आयात होने वाले कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी. इससे देश में रक्षा निर्माण को बढ़ावा मिलेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही