Ranchi : केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. यहां रांची के सीएमपीडीआई (सेंट्रल कोल प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट) में 5जी यूज केस टेस्ट लैब और कचरे से बनाये गये शोपीस का उद्गाटन किया. साथ ही सीएमपीडीआई के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान सीएमपीडीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, निदेशक तकनीकी/ सीआरडी शंकर नागाचारी, निदेशक तकनीकी/पीएनडी अजय कुमार, निदेशक तकनीकी आरडीएनटी अच्युत घटक समेत अन्य मौजूद रहे. https://twitter.com/kishanreddybjp/status/1877265293099282517
कोयला मंत्री ने CMPDI में 5जी यूज केस टेस्ट लैब का किया उद्घाटन
Last Updated: Jan 09, 2025 12:00 AM (IST)