Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में केंद्रीय कोयला मंत्री की बैठक, कहा- पावर प्लांटों को नहीं होगी कोयले की कोई कमी, उत्पादन लगातार जारी है

Advertisement
Advertisement
Ranchi : केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा है कि पावर प्लांटों को कोयले की कोई कमी नहीं होगी. उन्होंने कहा कि देश में कोयला की कोई कमी नहीं है. लोगों को लग रहा है कि 10 दिन का ही स्टॉक है, लेकिन ऐसी कोई बात नही है. कोयला का उत्पादन लगातार जारी है. रांची के प्रोजेक्ट भवन में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह बात कही. प्रह्लाद जोशी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. राज्य में पावर प्लांटों को कोयला समय पर मिलते रहे, इसको लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ की बैठक की और रणनीति बनाई.

राज्य सरकार के सुझावों को ध्यान में रखकर कर रहे काम

बैठक में राजमहल परियोजना को लेकर भी बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां की तबीयत खराब होने की वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई. फिर भी उन्होंने एक मीटिंग अरेंज की थी. जिसमें उनके सचिव थे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी बातों को माना है और वह भी राज्य सरकारों के सुझावों को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं. समन्वय स्थापित कर सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है और जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उसको लेकर चर्चा की जा रही है.

उत्पादन के साथ कोयले की डिमांड भी बढ़ी है

देश में कोयले की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंपोर्टेड प्राइस बढ़ गया है. डिमांड भी बढ़ गयी है. देश और राज्य की इकोनॉमिक बदल गयी है. पहले उत्पादन 3.3 बिलियन थी. वह 3.5 बिलियन हो गई है. उत्पादन का 21.22 मिलियन टन कोयला पावर प्लांटों में है और 72 मिलियन कोल इंडिया और अन्य के पास है. इसे भी पढ़ें - DGP">https://lagatar.in/sp-and-above-rank-officers-will-get-leave-only-after-the-order-of-dgp/">DGP

के आदेश के बाद ही SP और ऊपर रैंक के अधिकारियों को मिलेगी छुट्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही