Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय शिक्षामंत्री निशंक की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती, CBSE, ICSE परीक्षा पर आज लेने वाले थे फैसला

Advertisement
Advertisement

NewDelhi :  केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ गयी है. आज AIIMS में भर्ती कराया गया है. शिक्षामंत्री निशंक CBSE, ICSE समेत अन्‍य स्‍टेट बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं पर आज फैसला लेने वाले थे, मगर आज 01 जून को पोस्‍ट कोरोना समस्‍याओं के चलते उनकी तबीयत खराब हो गयी. खबरों के अनुसार पिछले माह हुई केंद्रीय मंत्रियों की बैठक के बाद उन्‍होंने कहा था कि शिक्षा मंत्रालय 01 जून को बोर्ड परीक्षाओं पर आधिकारिक घोषणा करेगा. कहा जा रहा है कि 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार अब और बढ़ सकता है.   

इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-continues-to-attack-modi-government-questions-zero-vaccine-policy-black-fungus/79312/">राहुल

गांधी का मोदी सरकार पर हल्ला बोल जारी, जीरो वैक्सीन नीति, ब्लैक फंगस पर सवाल दागे

गुरुवार तक SC में देना है जवाब

बता दें कि केंद्र सरकार ने कल 31 मई को सुप्रीम कोर्ट से परीक्षाओं पर निर्णय लेने के लिए 2 दिनों का समय मांगा था. शिक्षा मंत्रालय को गुरुवार 03 जून तक अपना अंतिम निर्णय कोर्ट को देना है, मगर शिक्षामंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद अब फैसले में देरी हो सकती है. निर्णय समय पर ही होगा या इसमें देरी हो सकती है, इसकी कोई जानकारी शिक्षा मंत्रालय द्वारा अभी जारी नहीं की गयी है. 

इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-calls-pm-modi-shah-like-hitler-stalin-appeals-to-opposition-leaders-to-unite/79204/">ममता

ने पीएम मोदी, शाह को हिटलर, स्टालिन जैसा करार दिया, विपक्षी नेताओं से एकजुट होने की अपील की

आज फैसला होने की संभावना कम

देशभर के छात्र आज शिक्षामंत्री की तरफ से किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे थे, मगर अब उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद ऐसा होना मुश्किल दिख रहा है. शिक्षामंत्रालय अब अपना जवाब सुप्रीम कोर्ट को 03 जून तक देगा जिसके बाद ही कोई फैसला हो सकेगा.  जान लें कि शिक्षामंत्री अप्रैल  में कोरोना संक्रमित हुए थे जिसके बाद वे ठीक भी हो चुके थे. उन्‍हें आज पोस्‍ट Covid समस्‍याओं के कारण AIIMS में भर्ती कराया गया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही