Search

 
 
 

केंद्रीय शिक्षा सचिव और CBSE अध्यक्ष ने स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ की ऑनलाइन बैठक

 
Ranchi / Delhi : सीबीएसई ने भारत के सभी सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ ऑनलाइन बैठक की है. इस बैठक में भारत के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग सचिव संजय कुमार और सीबीएसई की अध्यक्ष निधि छिब्बर मुख्य रूप से शामिल रहीं. इस बैठक में विदेशों के भी प्रिंसिपल शामिल हुए. इस बैठक में निधि छिब्बर ने कहा कि नई शिक्षा नीति के रूप में एनईपी 2020 लगभग तीन साल पहले लॉन्च किया गया था. इसमें विद्यालयों को सिखने का मौका मिला. उन्होंने आगे कहा कि गतिविधियों, परियोजना आधारित आकलन, अनुभवात्मक शिक्षा और 21वीं सदी के कौशल को बढ़ावा देना जरूरी है. सीबीएसई स्कूल एनईपी 2020 के उद्देश्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. संजय कुमार ने कहा कि छात्रों को उनकी रुचि और योग्यता के आधार पर सक्षम बनाना है. उन्होंने छात्रों के दीर्घकालिक लाभ के साथ शैक्षणिक और कौशल विषयों के एकीकरण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि छात्रों को काम की दुनिया के लिए और भविष्य के लिए तैयार करें. इसे भी पढ़ें : पाइप">https://lagatar.in/there-should-be-no-carelessness-in-laying-pipeline-officers-should-act-responsibly-cm/">पाइप

लाइन बिछाने में लापरवाही ना हो, अफसर जवाबदेही से कार्य करें : सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही