Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली संकट को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने खारिज किया, कहा, कंपनियां और राज्य सरकारें दहशत फैला रही हैं

Advertisement
Advertisement
 NewDelhi : देश के पावर प्‍लांट्स में  कोयले की कमी  और गहराते बिजली संकट की खबरों के बीच केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि सब ठीकठाक है. बिजली संकट की आशंकाओं को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने निराधार करार देते हुए रविवार को कहा कि संकट न तो कभी था, न आगे होगा. उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियां और राज्य सरकारें जबरदस्ती लोगों में दहशत फैला रही है. कहा कि कंपनियों का  व्यवहार गैर-जिम्मेदाराना है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दावा किया जा रहा है कि कोयले की कमी के चलते कई राज्यों में ब्लैक आउट की नौबत आ सकती है. कहा जा रहा है कि पावर प्लांट्स को जरूरत के अनुसार कोयला नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-speech-continues-the-meaning-of-pm-silent-and-pm-violent-explained/">राहुल

गांधी का हल्ला बोल जारी, पीएम साइलेंट और पीएम वायलेंट का मतलब समझाया
 

हमारे पास प्रतिदिन स्टॉक आता है

आरके सिंह ने रविवार को गेल और टाटा पावर को गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के खिलाफ चेतावनी दी. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारे पास आज के दिन में कोयले का चार दिन से ज़्यादा का औसतन स्टॉक है. कहा कि हमारे पास प्रतिदिन स्टॉक आता है. कल जितनी खपत हुई,  उतना कोयले का स्टॉक आया.  हालांकि कहा कि पहले की तरह कोयले का 17 दिन का स्टॉक नहीं है, लेकिन 4 दिन का स्टॉक है,  कोयले की ऐसी स्थिति इसलिए है क्योंकि हमारी मांग बढ़ी है और हमने आयात कम किया है, उन्‍होंने कहा कि हमें कोयले की अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ानी है. हम इसके लिए कार्रवाई कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-interview-modi-decides-by-taking-risks-the-goal-is-to-change-the-country-the-words-of-dictatorship-are-baseless/">अमित

शाह का इंटरव्यू : रिस्क लेकर फैसला करते हैं मोदी, लक्ष्य है देश को बदलना,  तानाशाही की बातें निराधार

GAIL के मेसेज से हुआ कन्‍फ्यूजन

खबर है कि ऊर्जा मंत्री ने रविवार को दिल्‍ली में सभी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी. बैठक के बाद श्री सिंह ने कहा, `दिल्ली में जितनी बिजली की आवश्यकता है, उतनी बिजली की आपूर्ति हो रही है और होती रहेगी.  ऊर्जा मंत्री के अनुसार, बिना आधार के पैनिक इसलिए हुआ क्योंकि गेल ने दिल्ली के डिस्कॉम को एक मैसेज भेज दिया कि वो बवाना के गैस स्टेशन को गैस देने की कार्रवाई एक या दो दिन बाद बंद करेगा. वो मैसेज इसलिए भेजा क्योंकि उसका कांट्रैक्ट समाप्त हो रहा है. बैठक में गेल के भी सीएमडी आये हुए थे, हमने उन्हें कहा है कि कांट्रैक्ट बंद हो या नहीं, गैस के स्टेशन को जितनी गैस की जरूरत है उतनी गैस आप देंगे. इसे भी पढ़ें :  अयोध्‍या">https://lagatar.in/ayodhya-ramlala-will-be-seated-in-his-own-temple-in-december-2023/">अयोध्‍या

:  यूपी में चुनावी सरगर्मी के बीच आयी खबर, दिसंबर 2023 में अपने मंदिर में विराजमान हो जायेंगे रामलला

कई मुख्‍यमंत्रियों ने केंद्र को लिखा पत्र

बिजली संकट की आशंका को देखते हुए कई राज्यों के मुख्‍यमंत्र‍ियों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है. दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्र मोदी को पत्र लिखकर दखल देने की मांग की है, आंध्र प्रदेश और पंजाब के मुख्‍यमंत्रियों ने भी केंद्र को पत्र  भेजा है, रिपोर्ट्स के अनुसार उत्‍तर प्रदेश समेत कुछ राज्‍यों में घंटों बिजली कटौती हो रही है, [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही