Ranchi: छह मार्च तक राज्य में कोरोना के एक भी एक्टिव मरीज नहीं थे, लेकिन मार्च के दूसरे सप्ताह से कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है. वर्तमान में कोरोना के 51 सक्रिय मरीज हैं. ऐसे में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ कोरोना के हालात और राज्य की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. बता दें कि पिछले 9 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक राज्य भर में 26023 संदिग्धों ने अपना कोरोना जांच कराया. इस दौरान 78 पॉजीटिव मरीज मिले और जिसका पॉजिटिविटी रेट 0.29% रहा.
कोरोना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बुलायी बैठक, बन्ना वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे
Leave a Comment