Search

 
 
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देवघर एम्स में विभिन्न सेवाओं का किया ऑनलाइन उद्घाटन

 
Ranchi/Deoghar : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स देवघर दिन प्रतिदिन, अपनी सेवाओं के विस्तार में तत्परता से लगा हुआ है. इसी क्रम में शनिवार को एम्स देवघर स्थित महिला छात्रावास (गर्ल्स हॉस्टल), एमआरआई (3 टेस्ला) व रोगी आहार सेवाओं का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडविया ने वर्चुअल माध्यम से किया. गर्ल्स हॉस्टल एक ओर जहां छात्राओं को आवास की सुविधा प्रदान करेगी. वहीं दूसरी ओर एमआरआई व रोगी आहार सेवाओं की शुरुआत होने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा.

इन सेवाओं का किया गया उद्घाटन

  1. गर्ल्स हॉस्टल
गर्ल्स हॉस्टल G+18 बिल्डिंग है, जिसमें 192 कमरों वाले 252 छात्राओं के लिए आवास उपलब्ध है. छात्रावास में प्रत्येक मंजिल पर 12 कमरे हैं और 12वीं मंजिल तक प्रत्येक छात्राओं के लिए एक आवास की सुविधा है. 14वीं से 18वीं मंजिल तक प्रत्येक आवास में दो छात्राओं के लिए रहने की सुविधा है. बिल्डिंग की 13वीं मंजिल को मनोरंजन सुविधाओं के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें टेबल टेनिस, स्क्वैश, टीवी कक्ष इत्यादि है. बिल्डिंग के ए ब्लॉक में 2 यात्री लिफ्ट हैं एवं 1 सर्विस लिफ्ट, 24 x 7 पावर बैक अप, वाई-फाई आदि की सुविधा उपलब्ध है. पहली मंजिल पर एक अलग डाइनिंग हॉल और भूतल पर रसोई की जगह है. गर्ल्स हॉस्टल की भूतल पर जिम की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.
  1. एमआरआई - 3 टेस्ला सिस्टम (सीमेंस मैग्रेटोम विडा)
रोगी-केंद्रित इमेजिंग 3 टेस्ला प्रणाली की विशेषता वाली यह एमआरआई मशीन साइलेंट स्कैनिंग क्षमताओं के साथ है, जिससे मरीज को कोई दिक्कत नहीं होता है, खासकर न्यूरो और ऑर्थो जांच के दौरान.
  1. रोगी -आहार सेवा
आईपीडी में भर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए एम्स देवघर ने मरीज आहार सेवा को शुरू किया है. जिससे डाइट चार्ट के अनुसार भोजन की उपलब्ध व्यवस्थित एवं समय पर वितरण कराया जायेगा और दिए गए निर्देशों के अनुसार चिकित्सीय आहार तैयार किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-arrested-bhanu-a-light-employee-of-badgai-hemant-and-bhanu-may-be-interrogated-face-to-face/">ED

ने बड़गाईं के हल्का कर्मचारी भानू को किया गिरफ्तार, हेमंत और भानू को आमने-सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही