Search

 
 
 

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का हमला ‘अंग्रेजी हुकूमत की तरह हेमंत सरकार’

 
Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र में भू-माफिया और दबंगों के द्वारा एक परिवार का घर तोड़कर उसे बेदखल करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर रविवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इस दौरान दबंगों के द्वारा एक परिवार को बेदखल किए जाने के मामले को लेकर उन्होंने राज्य सरकार की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से की. उन्होंने कहा कि थाने से महज कुछ दूरी पर एक परिवार का घर लगातार 8 घंटे तक तोड़ा जाता रहा और पुलिस देखने तक भी नहीं पहुंची. उन्होंने कहा कि जमीन किसकी है और किसने किसको बेची है, यह मामला जांच का विषय है लेकिन जिस तरह से एक परिवार को बेदखल किया गया है. यह निश्चित तौर पर पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से हुआ है. बता दें कि 28 सितंबर को तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में दबंगों के द्वारा रंजीत सिंह के पूरे परिवार को घर से बाहर निकाल कर उनका घर ध्वस्त कर दिया गया. उसके बाद से लगातार यह परिवार प्लास्टिक से बने तंबू में रहने को मजबूर है. अन्नपूर्णा देवी ने इस मामले में दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए. पीड़ित परिवार से मिलने के क्रम में परिवार के बच्चों ने अपने दुख और तकलीफ को बयां करते हुए पूरी कहानी मंत्री अन्नपूर्णा देवी के समक्ष रखी. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bapus-birth-anniversary-celebrated-in-khadi-bhawan-ssp-saluted/">जमशेदपुर

: खादी भवन में मनाई गई बापू की जयंती, एसएसपी ने किया नमन [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही