Search

 
 
 

जमशेदपुर में नेशनल गोल्फ टूर्नामेंट का बुधवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे उद्घाटन

 
Jamshedpur : टाटा स्टील की ओर से नेशनल स्तर पर जमशेदपुर के गोलमुरी और बेलडीह ग्राउंड में होनेवाले गोल्फ टूर्नामेंट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इसको लेकर मंगलवार को टाटा स्टील गोल्फ के कैप्टन सह टाटा स्टील के सेफ्टी, हेल्थ और सस्टेनेबिलिटी के उपाध्यक्ष संजीव पॉल ने प्रेसवार्ता की. जिसमें उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे. इसे भी पढ़ें- टीआरएल">https://lagatar.in/trl-bhavan-governor-draupadi-murmu-inaugurated-tribal-and-regional-language-students-will-benefit/9705/">टीआरएल

भवन का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन, जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा के छात्रों को मिलेगा लाभ गोलमुरी और बेलडीह में खेले जाने वाले 4 दिवसीय गोल्फ टूर्नामेंट की विधिवत शुरूआत 17 दिसंबर को होगी और इसका समापन 20 दिसंबर को होगा. अंतिम दिन डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य के पुरस्कार का भी वितरण किया जाएगा. टूर्नामेंट में देश-विदेश के 126 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इसमें पूर्व विजेता खिलाड़ी भी शामिल होंगे. इसमें तीन विदेशी खिलाड़ी भी गोल्फ खेलेंगे. इसे भी पढ़ें- क्रिकेट">https://lagatar.in/youth-going-to-play-cricket-dies-in-road-accident-dead-body-lying-on-roadside/9644/">क्रिकेट

खेलने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, घंटो सड़क किनारे पड़ा रहा शव
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही