Ramgarh News: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए इस कठिन समय में धैर्य और हिम्मत बनाए रखने की कामना की.
जी. किशन रेड्डी ने दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.