NewDelhi : भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज गुरुवार को चार राज्यों में नये प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है. उन्होंने दिल्ली सहित हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किये हैं.
इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने अधिसूचना जारी की है. दिल्ली की बात करें तो यहां वीरेंद्र सचदेवा के स्थान पर केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.
डॉ अर्चना गुप्ता को हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है. सरदार केवल सिंह ढिल्लो को पंजाब का और अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment