Patna: केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख मांझी ने बताया कि नीतीश कुमार के आवास पर उनसे औपचारिक मुलाकात हुई. इस दौरान मेरे साथ हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन भी मौजूद थे. मुलाकात के दौरान सीएम से प्रदेश में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की वर्तमान स्थिति एवं विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई. बता दें कि मोदी के तीसरी बार के कार्यकाल में जीतन राम मांझी को सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री बनाया गया है.
ऐसे में बिहार में रोजगार सृजन को लेकर सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र में कई प्रकार के निवेश की उम्मीद लगाई जा रही है. माना जा रहा है कि दोनों के बीच हुई मुलाकात में इस सेक्टर में ज्यादा से ज्यादा निवेश आकर्षित करने और बिहार में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. इस बार के लोकसभा चुनाव में गया संसदीय सीट से जीतन राम मांझी ने जीत हासिल की है. वे बिहार के मुख्यमंत्री भी रहे थे. अब केंद्र में अहम भूमिका अदा कर रहे है. उनकी कोशिश अपने मंत्रालय के जरिये बिहार में विकास की गति को तेज करना है, ताकि रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा सके.
इसे भी पढ़ें - अलकायदा">https://lagatar.in/al-qaeda-module-case-forensic-investigation-of-digital-evidence-recovered-from-the-suspected-terrorist-is-being-done/">अलकायदामॉड्यूल मामला : संदिग्ध आतंकी के पास से बरामद डिजिटल एविडेंस की हो रही फॉरेंसिक जांच [wpse_comments_template]
Leave a Comment