Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे कल आएंगे जमशेदपुर, श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम में होंगे शामिल

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_162774" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/09/MAHENDR-PANDEY-1-300x281.jpg"

alt="" width="300" height="281" /> केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र पांडेय.[/caption] Jamshedpur : केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर आएंगे. जमशेदपुर में वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उसके बाद शाम में साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से पटना रवाना हो जाएंगे. 30 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सुबह 11:00 बजे जमशेदपुर परिसदन पहुंचेंगे. वहां से 12:30 बजे वे बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान जाएंगे. वहां महानगर भाजपा के कार्यक्रम में प्रबुद्ध जन गोष्ठी में शामिल होंगे. वहां वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम में मैन्युफैक्चरर को प्रमोट करेंगे. इसे भी पढ़ें : केयू">https://lagatar.in/ku-in-lbsm-college-the-non-teaching-staff-will-be-reinstated-on-22-vacant-posts-in-class-iii-and-16-in-class-iv/">केयू

: एलबीएसएम कॉलेज में शिक्षकेत्तर कर्मचारी के तृतीय वर्ग में 22 व चतुर्थ वर्ग में 16 रिक्त पदों पर होगी बहाली
उसके बाद दोपहर 2:00 बजे भाजपा नेता योगेश मल्होत्रा के सीएच एरिया स्थित आवास पर भोजन करेंगे. वहां से अपराह्न 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री कदमा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे. उक्त कार्यक्रम की समाप्ति के बाद केंद्रीय मंत्री पुनः जमशेदपुर परिसदन लौट आएंगे. केंद्रीय मंत्री को वाइ-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान है. इसे देखते हुए जिले में उनके आगमन और प्रस्थान तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक ने उनकी सुरक्षा में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के दो पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के अलावा थाना स्तर से पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही