Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी  कोरोना संक्रमित हो गये हैं. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. गडकरी ने मंगलवार देर रात ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी. https://twitter.com/nitin_gadkari/status/1480951812475613185

संपर्क में आये लोगों तो टेस्ट कराने का किया अनुरोध

गडकरी ने ट्वीट किया कि मैं  कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं. मुझे कोरोना के हल्के लक्षण महसूस हो रहे हैं. सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन में हूं. मेरे संपर्क में आये लोगों से अनुरोध करता हूं कि खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच कराएं. इसे भी पढ़े : पशुधन">https://lagatar.in/livestock-scheme-500-out-of-1420-beneficiaries-did-not-get-the-benefit-even-after-approval/">पशुधन

योजना :  1420 में से 500 लाभुकों को स्वीकृति के बाद भी नहीं मिला लाभ

नड्ढा और राजनाथ भी हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

आपको बता दें कि सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. उन्हें भी हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे. जेपी नड्ढा और राजनाथ सिंह ने ट्विटर के जरिये ये जानकारी साझा की थी. दोनों क्वारंटाइन में हैं. इसके अलावा बीजेपी के कई नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. चेन्नई में अभिनेत्री और बीजेपी नेत्री खुशबू सुंदर भी कोरोना से संक्रमित पायी गयी हैं. वहीं  यूपी में बीजेपी नेता वरुण गांधी भी रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं. इसे भी पढ़े : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-12-january-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।12 जनवरी।सुमति ने बढ़ाया मान।ट्रेन दुर्घटना में तीन की मौत।HEC कर्मी काम पर लौटे।BJP को JDU का अल्टीमेटम।समेत कई खबरें और वीडियो

देश में 1.86  लाख नये मामले सामने आये

भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 1,86,368 केस सामने आये हैं. देशभर में कोरोना से  436 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में 34,424 नये केस हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 21,098 केस, दिल्ली में 21,259, तमिलनाडु में 15,379 में, कर्नाटक में 14,473 केस सामने आये हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-158-people-donated-blood-at-jmms-blood-donation-camp-at-burmines-club-house-on-shibu-sorens-birthday/">जमशेदपुर:

शिबू सोरेन के जन्‍मदिन पर बर्मामाइंस में जेएमएम के रक्तदान शिविर में 158 यूनिट रक्‍तदान   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही