Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केन्द्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया का धनबाद दौरा रद्द

Advertisement
Advertisement

सचिव रजत कुमार मिश्रा 26 अगस्त को करेंगे हर्ल का दौरा

Sindri: पिछले तीन दिनों से चर्चा में रहे केन्द्रीय रसायन उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया का धनबाद दौरा रद्द हो गया है. यह जानकारी देते हुए पीआरडी रांची ने बताया कि मंत्री के कोलकाता जाने के कारण यह दौरा रद्द किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार पहले तय कार्यक्रम में हर्ल सिंदरी खाद कारखाना का दौरा करने केन्द्रीय उर्वरक व खाद्य सचिव रजत कुमार मिश्रा आज देर शाम तक सिंदरी आनेवाले हैं. उन्हें हर्ल गेस्ट हाउस में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है. वह शनिवार को हर्ल का दौरा करेंगे और अधिकारियों से अमोनिया और नीमलेपित यूरिया के उत्पादन संबंधित विशेष जानकारी प्राप्त करेंगे. बताते चलें कि केन्द्रीय रसायन उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया से संयुक्त मोर्चा सहित अन्य संगठनों ने एफसीआइएल प्रबंधन के पीपी एक्ट के निर्णय सहित अन्य मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपने की तैयारी की थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही