Search

 
 
 

तंजानिया में रक्षा राज्य मंत्री ने भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ किया संवाद

 
Ranchi: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तंजानिया प्रवास के दौरान दार-एस-सलाम स्थित भारतीय उच्चायोग में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ आत्मीय मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीयों से मिलकर उन्हें आत्मिक सुखद अनुभूति मिली. उन्होंने तंजानिया के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की. उच्चायुक्त बिश्वदीप डे ने तंजानिया में भारतीय समुदाय के कल्याण की प्रगति और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी. सेठ ने कहा कि भारतीय समुदाय दुनिया के जिस देश में भी हैं, वहां अपने समर्पण, अनुशासन और कर्त्तव्यपरायणता से अपनी अलग पहचान बनाते हैं. तंजानिया में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी के साथ सनातन धर्म मंदिर एवं स्वामीनारायण मंदिर, किसुतु में दर्शन, पूजन और अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त हुआ. मंदिर परिसर का भ्रमण कर अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति हुई. भगवान से विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की गई. सेठ ने तंजानिया के रक्षा और राष्ट्रीय सेवा मंत्री स्टरगोमेना लॉरेंस टैक्स से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के नए उपायों पर चर्चा की. उन्होंने तंजानिया के उपराष्ट्रपति फिलिप इसडोर मपांगो से भी मुलाकात की. इस दौरान भारत और तंजानिया के बीच जारी रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई और उसे और मजबूत करने के संभावित नए क्षेत्रों पर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें – नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-ed-filed-chargesheet-in-court-names-of-rahul-gandhi-sonia-gandhi-included/">नेशनल

हेराल्ड केस : ED ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, राहुल गांधी, सोनिया गांधी के नाम शामिल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही