Search

 
 
 

इचाक के बुढ़िया माता मंदिर में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और सदर विधायक ने टेका मत्था

 

इचाक भाजपा परिवार द्वारा आयोजित दही- चूड़ा भोज का लिया आनंद

Hazaribagh : हजारीबाग भाजपा परिवार, इचाक प्रखंड द्वारा बुढ़िया माता मंदिर परिसर में आयोजित दही-चूड़ा कार्यक्रम में शामिल होने रविवार को कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल पहुंचे. दोनों ने यहां पहुंचकर प्राचीन बुढ़िया माता मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. बुढ़िया माता मंदिर दर्शन और पूजन के उपरांत केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दही- चूड़ा का भी आनंद लिया. हजारीबाग जिला मुख्यालय से महज़ 17 किमी दूर इचाक का यह बुढ़िया माता मंदिर का इतिहास करीब 400 वर्ष पुराना है. यहां प्रतिमा नहीं बल्कि मिट्टी और सिंदूर के पिंड की पूजा की जाती है. यहां मिट्टी के पिंड पर सिंदूर का लेप लगाया जाता है और माता लोगों की मन्नतें पूरी करती हैं. मंदिर को लेकर मान्यता है कि जिसने भी यहां झोली फैलाया है मां उसकी मुरादें पूरी करती रही है. बुढ़िया माता मंदिर को लेकर कहा जाता है कि सदियों पूर्व जब इस इलाके में हैजा और कॉलरा फैला था, जिससे क्षेत्र में मौत का तांडव शुरू हो गया था. ऐसे में यहां बुढ़िया माता का पिंड स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की गई और तब से क्षेत्र में अकाल मौत से लोग बचने लगे. यहां कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है. पहले बुढ़िया माता का मंदिर छोटा था, लेकिन अब विशाल और आकर्षक मंदिर का निर्माण हो रहा है. इसे भी पढ़ें : 1250">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-30-people-including-kanhaiya-khudania-in-illegal-mining-case-worth-rs-1250-crore/">1250

करोड़ के अवैध खनन केस में कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को ईडी ने भेजा समन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही