Search

 
 
 

केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन ने किया रामगढ़ का दौरा

 
Ramgarh: राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग भारत सरकार अजय टम्टा ने शनिवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने परिसदन रामगढ़ में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त द्वारा मंत्री को पुष्प कुछ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर रामगढ़ जिले में उनका स्वागत किया गया. बैठक के दौरान राज्य मंत्री के द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. इस दौरान मंत्री को जानकारी दी गई की आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह जारी होने वाले रैंकिंग में अगस्त माह की रैंकिंग के अनुसार रामगढ़ जिले को 112 जिलों में 75वां स्थान प्राप्त हुआ है. वहीं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत जून माह की रैंकिंग में रामगढ़ जिले को 500 में 50वां स्थान प्राप्त हुआ है. राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. सूचकांकवार किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य मंत्री ने सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, परियोजना निदेशक आत्मा सहित अन्य अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए. स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी सेविकाओं आदि के माध्यम से उनके पोषण के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने सदर अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों, स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट आदि की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को किसी बीमारी की पहचान शुरुआत में करने एवं उनके उपचार के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड निर्माण एवं योजना के माध्यम से मिल रहे लाभ की जानकारी लेते हुए भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए. कृषि के क्षेत्र में संचालित योजनाओं, सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, कृषि विज्ञान केंद्र आदि की जानकारी लिए एवं आवश्यक निर्देश दिए गए. वहीं उन्होंने जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, गर्भवती महिलाओं के बीच पोषण सामग्री का वितरण, शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों की समीक्षा के क्रम में विद्यालयों में उपलब्ध शिक्षकों, विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं, बच्चों के लिए विभिन्न कोचिंग परियोजनाएं आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/if-the-country-is-safe-then-religion-is-also-safe-if-religion-is-safe-then-we-are-also-safe-yogi-adityanath/">

 देश सुरक्षित है तो धर्म भी सुरक्षित है. धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित हैं :  योगी आदित्यनाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही