Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे जमशेदपुर, सर दोराबजी टाटा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : इस्पात व ग्रामीण विकास विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्होंने सुबह सर दोराबजी टाटा की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. वे सुबह करीब 9 बजे जमशेदपुर पहुंचे. सबसे पहले वे दोराबजी टाटा पार्क गए जहां टाटा स्टील के कई अधिकारी भी मौजूद थे. यहां उन्होंने सर दोराबजी टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. उसके बाद उन्होंने पार्क का अवलोकन भी किया. गौरतलब है कि सर दोराबजी जयंती के अवसर पर इस पार्क को शुक्रवार शाम से आम लोगों के लिए भी खोला जा रहा है. जो करीब दो साल पांच महीने से बंद था.

सीतारामडेरा आदिवासी एसोसिएशन के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

इसके बाद केंद्रीय मंत्री सेंटर फॉर एक्सीलेंस भी गए और वहां उन्होंने टाटा स्टील आर्काइव को भी देखा. साथ ही उन्होंने सोनारी स्थित टीएसआउडीएस का भी अवलोकन किया. पे डायरेक्टर्स बंगलों में ठहरे हैं. शाम पौने पांच बजे उनका टाटा स्टील प्लांट के भ्रमण का कार्यक्रम है. शाम पौने पांच बजे उन्हें आदिवासी एसोसिएशन सीतारामडेरा में एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेना है. शनिवार की सुबह वे रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगी. इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही