Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में कराया FIR दर्ज, कहा- मेरी हत्या की साजिश रच रहे विरोधी

Advertisement
Advertisement
Patna : केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति पारस ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज कराया है. पशुपति पारस के निजी सचिव सुबोध कुमार की तरफ शिकायत दर्ज करवाई गई है. मंत्री पशुपति पारस ने आरोप लगाया है कि उनके विरोधी उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे है. शिकायत में कहा गया है कि बिहार में उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में उन्हें जान मारने की साजिश रची गई थी. उनके काफिले पर स्याही फेंकी गयी और काला झंड़ा दिखाया गया. उन्होने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस उतना अलर्ट नहीं था. जिस कारण यह घटना हुई है. इसे भी पढ़ें - ISIS">https://lagatar.in/isis-released-photo-of-suicide-bomber-of-kabul-airport-more-than-100-dead/142712/">ISIS

K ने जारी की काबुल एयरपोर्ट के आत्मघाती हमलावर की तस्वीर, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

अमित शाह और नीतीश कुमार से जांच की मांग की गई 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अननोन नंबर से फोन कर गाली- गलौज की जा रही है. मेरे साथ- साथ मेरे पार्टी के नेताओं को भी गाली दी जा रही है. सोशल मीडिया पर मेरे बारे में गंदी गाली और अपशब्द का प्रयोग किया गया है. मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है. पारस ने बताया कि इस घटना के बाद मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जांच की मांग की है. इसे भी पढ़ें -काबुल">https://lagatar.in/100-people-including-13-american-soldiers-killed-in-kabul-blast-joe-biden-said-we-will-kill-selectively/142707/">काबुल

धमाके में 13 अमेरिकी सैनिक समेत 100 लोगों की मौत, जो बाइडेन ने कहा- हम चुन -चुन कर मारेंगे

पारस ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है

साथ ही पारस ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. गृह मंत्री को लिखे पत्र में धमकी की जांच और अभी मिली Y श्रेणी की सुरक्षा की आगे समुचित व्यवस्था की मांग की है. पारस के अनुसार इसके पीछे राजनीतिक साजिश है. पारस ने कहा कि हमारी लोकप्रियता देखकर विरोधी घबरा गये है. जांच से पता चल जाएगा कौन दोषी है. इसे भी पढ़ें -बिग">https://lagatar.in/bigg-boss-ex-contestant-sophia-leveled-many-allegations-on-the-show-told-karan-a-worse-host-than-salman/142713/">बिग

बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया ने शो पर लगाये कई आरोप, करण को बताया सलमान से भी बदतर होस्ट

केशव सिंह ने चिराग पासवान के खिलाफ शिकायत की है

बता दें कि बुधवार को नेता केशव सिंह ने चिराग पासवान के खिलाफ शिकायत की है. केशव ने चिराग से जान को खतरा बताया है. जिसके बाद चिराग पासवान समेत 4 लोगों को खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं. इसे भी पढ़ें -सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-august-27/142677/">सुबह

की न्यूज डायरी।27 अगस्त।दिल्ली में सीएम।CBI रेड।नौकरी के नाम पर ठगी।काबुल बम धमाके में 13 मरे।कोरोना ब्लास्ट।कई खबरें और वीडियो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही