Search

 
 
 

खूंटी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने की सभा, अर्जुन मुंडा के लिए मांगे वोट

 
Khunti: खूंटी लोकसभा सीट के एनडीए उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नामांकन के बाद पत्र मैदान में जनसभा हुई. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा में अर्जुन मुंडा के लिए वोट मांगे और कांग्रेस, झामुमो पर खूब बरसे. कहा अलग झारखंड राज्य बनने के बाद यहां बाबूलाल, अर्जुन और रघुवर दास मुख्यमंत्री बने. लेकिन किसी पर भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का नाम लिए बगैर राजनाथ ने कहा कि इस राज्य के एक पूर्व सीएम कहां हैं, बताने की जरूरत नहीं. अपने इतने लंबे राजनीतिक जीवन में मैंने कभी नहीं सुना कि कोई सीएम डेढ दिनों तक लापता रहा. कहा कि राजनीति अपने परिवार नहीं, समाज और देश के लिए की जानी चाहिए. राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर राजनीति करती है, लेकिन झूठ बोलकर लंबे समय तक राजनीति नहीं की जा सकती. राजनीति करनी है तो जनता से आंख मिलाकर करनी होगी. कांग्रेस जनता की आंखों में धूल झोंक कर सत्ता हासिल करना चाहती है. सभा में अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी, विद्युत वरण महतो, सुदेश महतो, रविंद्र राय, नीलकंठ मुंडा, कोचे मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी समेत कई नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -बिहारः">https://lagatar.in/bihar-cm-nitish-kumar-wrote-a-letter-to-the-public-said-will-keep-giving-jobs-will-control-crime/">बिहारः

सीएम नीतीश कुमार ने जनता के नाम लिखा पत्र-‘देते रहेंगे सरकारी नौकरी, अपराधियों की खैर नहीं’
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही