Search

 
 
 

झारखंड में चुनाव प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज ने लगाए 50 पौधे

 
Ranchi : केंद्रीय मंत्री और झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान पिछले 3 वषों से अधिक समय से रोज एक पौधा लगा रहे हैं. वह लोगों के जन्मदिन, पुण्यतिथि, स्मृति दिवस, विशेष उपलब्धियां या किसी विशेष प्रयोजन के अवसर पर जनता के साथ पौधा लगाते हैं. वह अपने इस अभियान के तहत अब तक 4000 से अधिक पौधे लगा चुके हैं. विधानसभा चुनाव प्रचार में झारखंड प्रवास के दौरान उन्होंने  राजधानी रांची, जमशेदपुर, नेतरहाट, देवघर, बोकारो, धनबाद, सहित अन्य शहरों में स्थानीय जनता के साथ पौधरोपण किया. कई ऐसे अवसर भी रहे जब भोपाल या दिल्ली से पौधा लगाकर आने के बाद भी  जनता के साथ उन्होंने झारखंड में पौधरोपण किया. शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में विगत तीन माह के प्रवास के दौरान कुल 50 पौधे लगाए. उन्होंने गुरुवार को झारखंड से लौटने से पहले रांची के निवारणपुर में पौधरोपण किया. यह भी पढ़ें : कई">https://lagatar.in/the-delegation-met-the-governor-2/">कई

संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही