Search

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- झारखंड में बनाएंगे सुशासन की सरकार

Ranchi : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की चंपाई सरकार पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि झारखंड की सरकार देश की सबसे भ्रष्ट,घटिया और खराब सरकार है. उन्होंने जितने वादे किए थे, एक भी नहीं निभाया. सरकारी नौकरियों के वादे किए थे, लेकिन किसी को नियुक्ति पत्र नहीं मिला. न नौकरी मिला और न ही बेरोजगारी भत्ता मिला. आज झारखंड में लूट हो रही है. हम कुशासन की सरकार हटाकर यहां सुशासन सरकार स्थापित करेंगे. झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सांसद, कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक भी की. इसे भी पढ़ें - नहीं">https://lagatar.in/guruji-student-credit-card-website-is-not-opening-students-are-worried/">नहीं

खुल रहा गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का वेबसाइट,छात्र परेशान

भाजपा ने तबाही से मुक्त करने का लिया है संकल्प

चौहान ने कहा कि झारखंड एक हजार 111 करोड़ मनरेगा में दिए. यह रुपए 2024-25 के लिए दिए गए. कुल मिलाकर 21 हजार 55 करोड़ रुपए झारखंड को दिए हैं. वह पूरा रुपया कहां गया. मंत्री जेल में हैं. बालू में लूट,कोयले में लूट,खनिज में लूट, गो तस्करी,पोस्टिंग-ट्रांसफर में लूट, चारों तरफ केवल लूट. झारखंड तबाही की तरफ जा रहा है. इस तबाही से मुक्त करने का संकल्प झारखंड भारतीय जनता पार्टी ने लिया है.

हमारी टीम ने लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता हासिल की

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भगवान बिरसा मुंडा को हम प्रणाम करते हैं. डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस है. हम उनको प्रमाण करते हैं. हम बाबूलाल मरांडी सहित पूरी टीम को बधाई देते हैं. लोकसभा के चुनाव में हमारी टीम ने प्रदेश के नेतृत्व में कड़ी परिश्रम कर शानदार सफलता हासिल की. हम आठ सीट जीते हैं और हमारे सहयोगी के साथ हमने नौंवी सीट भी जीती है. लगभग 52 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी आगे रही है. यह देश का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार लगातार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं. 1962 के बाद यह चमत्कार पहली बार हुआ है, जब ऐसा शानदार बहुमत प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमारी पार्टी को हमारी गठबंधन को मिला हो.

बाबूलाल के नेतृत्व में पूरी टीम काम करेगी

बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पूरी टीम काम करेगी और हिमंता जी और हम इस टीम को सहयोग करने आए हैं. कार्यकर्ताओं में जो मैंने आज आत्मविश्वास देखा. विजय का जो संकल्प देखा उसके कारण हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि झारखंड में इस बार भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाएगी. झारखंड का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा है. भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर जहां पर हमने बूथ जीते हैं. वहां अभिनंदन का कार्यक्रम किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -गिरिडीह:">https://lagatar.in/giridih-police-caught-three-cyber-criminals-through-prakharpan-portal/">गिरिडीह:

प्रतिबिंब पोर्टल के जरिये पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//