Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप का किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
https://www.youtube.com/watch?v=ZxOBoPYUL1A

Jamshedpur : जमशेदपुर के जेआरटी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 10 दिवसीय 40वीं एनटीपीसी सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप शुरू है. शनिवार को केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के मंत्री अर्जुन मुंडा ने उद्घाटन किया. समारोह में उन्होंने कहा कि टाटा स्टील ने तीरंदाजी को हमेशा आगे बढ़ाया है. टाटा स्टील सभी खेलों में प्रतिभाओं को उभारने का काम करती है. टाटा आर्चरी एकेडमी के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं. मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सभी खेलों की प्रतिभाओं को उभारने का लगातार प्रयास कर रहे हैं. वे सभी राज्यों के खिलाड़ियों को प्रतिभा को उभारने और बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं. तीरंदाजी में प्रतिभाओं को उभारने के आर्चरी एसोसिएशन के अधिकारी भी लगातार प्रयास कर रहे हैं. हॉकी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसके लिए भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं. कुछ दिनों पहले सिमडेगा में राष्ट्रीय प्रतियोगिता होने वाली थी, लेकिन कोविड की प्रतिकूल परिस्थितियों की वजह से नहीं हो पाया. हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष उनसे लगातार संपर्क में रहते हैं. [caption id="attachment_164156" align="aligncenter" width="298"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/JRD-ARJUN-298x300.jpg"

alt="" width="298" height="300" /> तीर चालकर खेल का उद्घाटन करते मंत्री अर्जुन मुंडा.[/caption]

25 सालों में यहां के तीरंदाजों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है : चाणक्य चौधरी

[caption id="attachment_164157" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/JRD-TIRANDAJ-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> उद्घाटन के बाद निशाना साधते तीरंदाज.[/caption] समारोह में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने कहा कि यह प्रतियोगिता हर बार नई-नई जगहों पर होता है. इस बार इसे जमशेदपुर में आयोजित किया गया है. इसके लिए तीरंदाजी एसोसिएशन से इसके आयोजन के लिए अनुरोध किया गया था कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन जमशेदपुर में किया जाए. हर वर्ष इसका आयोजन जमशेदपुर करने का अनुरोध किया गया है. टाटा आर्चरी एकेडमी का चार अक्टूबर को 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे. इन 25 सालों में यहां के तीरंदाजों ने बहुत अच्छा परिणाम दिया है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. प्रतियोगिता एक अक्टूबर को शुरू हुई है और 10 अक्टूबर को इसका समापन होगा. कार्यक्रम में टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के कई अधिकारी, हसन इमाम मलिक, फिरोज खान, अजीज सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही