Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर में अनोखी पहल, पूजा पंडाल में चार घंटे में स्वास्थ्य मंत्री समेत 107 लोगों ने किया रक्तदान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सरकारी और निजी अस्पतालों के डेंगू वार्ड में मरीज इलाजरत है. ऐसे में डेंगू पीड़ितों की मदद को लेकर शहर की सामजिक संस्था प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने हाथ बढ़ाया है. इस दुर्गोत्सव में अनोखी पहल करते हुए फाउंडेशन ने कदमा स्थित ओल्ड फार्म एरिया दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसमें ब्लड बैंक और पूजा कमेटी ने भी सहयोग किया. इस शिविर में महज चार घंटे में ही 107 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्र किये गए. शिविर में कमेटी सदस्यों, स्थानीय लोगों व कई समाजसेवियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया. बता दें कि दुर्गा पूजा में ज्यादातर लोग उपवास में रहने के कारण रक्तदान को आगे नहीं आते है. परंतु वर्तमान समय में डेंगू का प्रकोप है. इस कारण लोगों को काफी ज्यादा प्लेटलेट्स की आवश्यकता होती है. ऐसे में इस जरूरत को पूरा करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-navpatrika-entry-took-place-in-temples-and-puja-pandals-with-conch-sound-and-praise-of-mother-goddess/">चांडिल

: शंख ध्वनि व माता के जयकारे के साथ मंदिर और पूजा पंडालों में हुआ नवपत्रिका प्रवेश

पहली बार किसी पंडाल में हुआ रक्तदान

प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार ने बताया कि यह पहली बार है जब महासप्तमी पर किसी पूजा पंडाल में ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. अनवेशा तथा बीएसएसआर यूनियन के साथ मिलकर इसका आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि कई पूजा कमेटियों से शिविर आयोजित करने का आग्रह किया गया था परंतु सभी ने सहयोग देने से इंकार कर दिया, लेकिन सिर्फ कदमा ओल्ड फार्म एरिया दुर्गा पूजा कमेटी ने मानव सेवा को सर्वपरी रखते हुए सहमती प्रदान की. फाउंडेशन ने इस शिविर को किरणमई जयंती उत्सव को समर्पित किया है. साथ ही साथ प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की ओर से 20 जरूरतमंदों को नया वस्त्र, योग सम्राट अंशु सरकार की ओर से 10 जरूरतमंदों को नया टी-शर्ट भी प्रदान किया गया. इस दौरान मेडिकल टीम एवं आयोजन में लगे सभी सदस्यों के लिए महा सप्तमी पर महा प्रसाद का भी व्यवस्था की गई थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-trample-paddy-and-vegetable-crops-in-ghaghra-including-news-from-dumariya-and-musabani/">चाकुलिया

: घाघरा में जंगली हाथियों ने धान और सब्जी की फसल को रौंदा समेत डुमरिया व मुसाबनी की खबर

इन लोगों ने रक्तदाताओं का बढ़ाया मौजूद

इस मौके पर रक्तवीर योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अचिंतम गुप्ता, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, समाजसेवी डॉक्टर विजय मोहन सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य बोड़ाम स्वपन कुमार महतो, एमटीएमएच के प्रशासक अमिताभ चटर्जी, पीएसएफ के निर्देशक अरिजीत सरकार, कमेटी के संरक्षक दिलीप कुमार कर ऊर्फ बच्चू दा, देवजीत सरकार, स्नेहा, मनोरंजन, उत्तम, अनिरुद्ध सरकार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही