Search

 
 
 

आरयू के डीएसडब्ल्यू की अनोखी पहल, समस्या लेकर आने वाले स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व रखी अपनी कुर्सी

 
Rajnish Prasad Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू (डीन ऑफ स्टूडेंट वेल्फेयर) डॉ. सुदेश कुमार साहु ने समस्या लेकर आये छात्रों के लिए अनोखी पहल की है. डॉ. सुदेश कुमार साहु ने रांची विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स की समस्याओं का समाधान करने का तरीका बदल दिया है. उन्होंने समस्या लेकर आये स्टूडेंट्स के लिए खुद की कुर्सी को रिजर्व रखा है. इस कुर्सी में स्टूडेंट के अलावा कोई और नहीं बैठ सकता है. डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहु ने बताया कि दूर-दराज से समस्या लेकर आये स्टूडेंट्स को पहले रिजर्व कुर्सी पर बैठाया जाता है. इसके बाद उसको पानी दिया जाता है. फिर उसकी समस्याएं सुनी जाती है. ऐसा करने से छात्र अपनी समस्याओं को बताने में सहज महसूस करते हैं. डॉ. सुदेश कुमार साहु ने बताया कि आये दिन विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों से छात्र रांची विश्वविद्यालय के मुख्यालय आते हैं. कई छात्र काफी परेशान भी होते हैं. विश्वविद्यालय उनकी समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास करता है. जिन समस्याओं का समाधान तुरंत हो सकता है, उसे तुरंत हल कर दिया जाता है. वहीं जिन समस्याओं का समाधान करने में समय लगता है, उसके लिए स्टूडेंट्स को समय दे दिया जाता है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-said-cuj-vc-should-follow-the-order-of-high-court-otherwise-contempt-action-will-be-taken/">सुप्रीम

कोर्ट ने कहा, CUJ के VC हाईकोर्ट के आदेश का पालन करें, नहीं तो होगी अवमानना कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही