Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लायंस क्लब व VHP की अनूठी पहल, 41 दिव्यांग और निर्धन जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह

Ranchi :  लायंस क्लब ऑफ रांची और विश्व हिंदू परिषद झारखंड सेवा विभाग के संयुक्त प्रयास से आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. यह भव्य समारोह राणी सती मंदिर, रातू रोड, हनुमान बक्श पोद्दार सत्संग भवन में संपन्न हुआ, जिसमें 41 निर्धन और दिव्यांग जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-3-31.jpg">

class="size-full wp-image-1028875 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-3-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विवाह समारोह में 6 जिलों के लोग एक मंच पर जुटे

इस पवित्र आयोजन में 17 दिव्यांग जोड़ियों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें 9 जोड़े दृष्टिबाधित और 8 जोड़े शारीरिक रूप से दिव्यांग थे. इस समारोह में पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, रांची और खूंटी सहित अन्य जिलों से लोग शामिल हुए थे.संयोजक राजेश कुमार चौधरी और लायंस क्लब के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके जीवन को संवारने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि हर कन्या का सपना होता है कि उसका विवाह धूमधाम से हो, लेकिन निर्धन और दिव्यांग कन्याओं के लिए यह कई बार अधूरा रह जाता है. इस सामूहिक विवाह के माध्यम से हम उन्हें सम्मान, खुशी और आत्मनिर्भरता का अवसर प्रदान कर रहे हैं.

शुभ मंगल विवाह का भव्य आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-4-31.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-1028874" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-4-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

रविवार सुबह 10 बजे बारात निकाली गई, इसके बाद वरमाला का कार्यक्रम हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित श्याम सुंदर भारद्वाज के नेतृत्व में 11 पंडितों की टीम ने सभी कन्याओं का विवाह संपन्न कराया. शाम 5 बजे सभी नवविवाहित जोड़ों की विदाई की गई. नवदंपतियों को जीवन की नई शुरुआत के लिए घरेलू आवश्यक सामान जैसे बर्तन, कंबल, कपड़े, बिस्तर और अन्य जरूरी चीजें भेंट की गईं. किन्नर समुदाय ने भी नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर समारोह की गरिमा बढ़ाई.

भोजन और रहने की विशेष व्यवस्था की गई थी

समारोह में 150 से अधिक दृष्टिबाधित और दिव्यांग दूल्हा-दुल्हन और बारातियों के लिए आवासीय और भोजन की व्यवस्था एक दिन पूर्व से की गई थी. इसके अलावा 1000 से अधिक अतिथियों के लिए भी भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी.

समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत हुआ

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग के सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल और प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दिव्यांगों को विवाह में सामाजिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यह प्रयास उनकी गृहस्थी बसाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का एक प्रयास है.इस आयोजन को सफल बनाने में लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल माधव लखोटिया, मीडिया प्रभारी प्रो. हरबिंदर बीर सिंह, सिद्धार्थ मजूमदार, विनोद कुमार गढ़यान, अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ. देवेन्द्र सिंह, शांतनु तिवारी, अजय सखूजा, राजेश मोर, निर्मल मानपुरिया, दिलीप बंका, मनीष गाड़ोदिया, बीना बंका, सुनीता चौधरी, शुभ्रा मजूमदार, निशि अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, डॉ. प्रदीप कुमार, विहिप रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश कुमार केसरी, मुरारी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, रतन केसरी, अनिल तिवारी, मनोज मुंडा, जितेंद्र महतो, मनीष चौधरी, विजय परशुराम पुरिया, सुबोध वर्मा, रजनी सिंह, अनिल गोयल, गुंजन गुप्ता, सुजाता गाड़ोदिया, सुजीत कुमार, गणेश सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही