Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयराम महतो का अनोखा समर्थन, सिर पर 1932 लिखवा घूम रहा युवक समेत हजारीबाग की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
  • सिर पर 1932 लिख सड़कों पर घूम रहा संतोष बना लोगों के आकर्षण का केंद्र
  • पिपरवार का रहनेवाला संतोष बच्चों को खेल गतिविधियों की देता हैं नि:शुल्क तालीम
Gaurav Prakash Hazaribagh : झारखंड में 1932 खतियान की मांग तेज होती जा रही है. इसे लेकर समय-समय पर प्रदर्शन भी होता रहा है.1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति की मांग तेज होने लगी है. छात्र नेता से राजनेता बने जयराम महतो को सबसे अधिक युवाओं का समर्थन है. हजारीबाग में भी एक युवक संतोष महतो 1932 खतियान की मांग अनोखे ढंग से कर रहा है. उसने अपने सिर पर ही 1932 लिखवा लिया है. साथ ही 60-40 नहीं चाही भी लिखा सड़कों पर घूम रहा है. सिर पर लिखाए 1932 को देखने के लिए हर कोई लालायित रह रहा है. संतोष जिधर से गुजर रहा, उधर लोगों की निगाहें घूम जा रही है. संतोष का कहना है कि वह जयराम महतो और उनकी नीति के प्रशंसक हैं. जयराम महतो की यह पहली मांग है कि 1932 से खतियान के आधार पर ही स्थानीय नीति लागू की जाए और उनके ही समर्थन में वह माथे पर 1932 लिखवा लिया है, ताकि लोगों के जेहन में यह बात बैठ जाए. संतोष महतो पिपरवार स्थित बचरा-खलारी का रहने वाला है. उसके गांव का नाम पडरिया है. वह कहता है कि उसकी मां ने मना किया मत करो. लेकिन जयराम महतो को दिल से चाहने की वजह से उसने ऐसा किया. वह खुद का एक यूट्यूब चैनल भी चलाता है, जिसमें वह बच्चों को कैसे फिट रहा जाए इसकी जानकारी भी देता है. उसने शारीरिक शिक्षा की पढ़ाई भी की है. गांव के बच्चों को खेल गतिविधियों का नि:शुल्क तालीम भी देते हैं. संतोष महतो कहते हैं कि झारखंड का विकास करना है और सभी को रोजगार देना है, तो सरकार को 1932 खतियान के आधार पर ही स्थानीय नीति बननी चाहिए. 90% स्थानीय लोगों को रोजगार देना ही उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए. बाहर के लोग अगर झारखंड में आ जाएंगे और रोजगार पाएंगे तो यहां के युवकों का हक मारा जाएगा. इस कारण जयराम महतो पिछले कई महीनों से मांग कर रहे हैं कि वह शत-प्रतिशत सही और जायज हैं. उनका यह भी कहना कि आने वाले समय में युवा जयराम महतो के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे और वह चुनाव भी जीतेंगे.

बड़कागांव की निशि पांडे समर्थकों के साथ भाजमो में शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/9-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : बड़कागांव की निशि पांडे ने गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गुरुवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता पार्टी के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दिलाई. सदस्यता पर्ची पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने काटी. सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशि पांडे ने कहा कि सरयू राय से ज्यादा ईमानदार राजनेता और मुद्दों की राजनीति करने वाला शख्स उन्होंने आज तक नहीं देखा. सरयू राय जिस मुद्दे को उठाते हैं, उसे अंजाम तक जरूर पहुंचाते हैं. इसी फाइटिंग स्पिरिट से प्रभावित होकर उन्होंने भारतीय जनतंत्र मोर्चा ज्वाइन किया है. उन्होंने आश्वस्त किया कि बड़कागांव क्षेत्र में कोई घर ऐसा नहीं होगा, जहां भाजमो के लोग नहीं होंगे. वे लोग पार्टी का प्रचार-प्रसार अपनी क्षमता से बढ़ कर करेंगे. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि निशि पांडे के पार्टी ज्वाइन करने से एक पॉजीटिव वेब का निर्माण हुआ है. वह सदैव सामाजिक कार्यों में बड़कागांव में लगी रहती हैं. उनके पार्टी ज्वाइन करने के बाद न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा, बल्कि विधानसभा चुनाव में लोगों को लोहे के चने चबाने पड़ेंगे. इसके पूर्व निशि पांडे को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई गई. मंच संचालन मोर्चा के महामंत्री आशीष शीतल मुंडा ने किया, जबकि आभार शिवानी लता ने जताया. मौके पर अशोक ठाकुर, संतोष पांडे, शंभू शिंघो आदि सदस्य बना रहे थे. इस मौके पर अशोक मुंडा, अभिजीत सोरेन, अवधेश किशोर कांत, अमित नायर, सुरजीत गुप्ता, श्रवण कुमार, विक्की महतो, लव कुमार, विमल कुशवाहा, सुनील कुमार नायक, एमडी सराफ, धनंजय कुमार सिंह, पुष्पेंद्र कुमार सिंह, सरवन कुमार, अमरनाथ सिंह, कुश कुमार, शिवू डांगी, अमित साव, बाबू मंडल, अश्विनी कुमार सोनी, रानी प्रीति मेहता, रंजीत पांडेय, चुन्नू सिंह, दिनेश सिंह, प्रवीण सिंह, एम प्रवेश पांडेय, किरण तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, मिथिलेश कुमार, अवधेश सिंह आदि ने भी पार्टी की सदस्यता ली.

दारू में वज्रपात से दो मवेशियों की मौत, चरवाहा घायल

Daru : दारू प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए वज्रपात से दो मवेशियों की मौत हो गई. वहीं चरवाहा घायल हो गया. जानकारी के अनुसार कबिलासी पंचायत अंतर्गत बलिया पाराबाद में वज्रपात से एक मवेशी की मौत हो गई, वहीं चरवाहा घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल अमरेश प्रसाद बलिया निवासी डिंगुर महतो का पुत्र है. वज्रपात से जिस मवेशी की मौत हुई, वह अमरेश की ही है. वज्रपात होने के लगभग दो घंटे बाद अमरेश को होश आया, उसके बाद से उसे सुनने में परेशानी हो रही है. उन्होंने बताया कि हाल ही में 65,000 रुपए में दो मवेशियों की खरीदारी कर खेती-बारी कर रहे थे. वज्रपात के कारण एक मवेशी की मौत हो गई. अब खेती करने में काफी परेशानी होगी. साथ ही उन्होंने सरकार से मुआवजा की मांग की है. उन्होंने बताया कि परिवार के पांच सदस्यों का भरण-पोषण खेती पर ही निर्भर है. इधर प्रखंड क्षेत्र के देवरिया में गुरुवार की सुबह मूसलाधार बारिश के दौरान खेत में चर रही गाय की मौत वज्रपात से गई. यह गाय किसान देवरिया निवासी गोविंद यादव की थी. उन्होंने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

स्थापना दिवस पर विष्णुगढ़ में माओवादियों ने चिपकाया पोस्टर, ग्रामीणों में दहशत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/13-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Vishnugarh : अपने संगठन के स्थापना दिवस के पहले विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत बंदखारो में पोस्टर लगाकर माओवादियों ने अपनी धमक का अहसास कराया है. स्थापना दिवस के पहले मंगलवार की रात बंदखारो के किसान उच्च विद्यालय और नरकी आजीविका सखी मंडल संकुल कार्यालय की दीवार पर पोस्टर चस्पा कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने एकबार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. माओवादी संगठन 21 सितंबर को अपना स्थापना दिवस मनाता है. इसको लेकर प्रशासन चाक-चौबंद है. इसके बावजूद नक्सलियों ने पोस्टर लगा दिया. लाल स्याही से हस्तलिखित पोस्टर में मार्क्सवाद, लेनिनवाद, माओवाद जिंदाबाद लिखा हुआ है. साथ ही पुलिस का मुखबिर, एसपीओ बनने से बाज आने की चेतावनी दी गई है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत है.

मुन्ना को मिला श्रेष्ठ स्वच्छता कर्मी का पुरस्कार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/17-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत नगर निगम हजारीबाग की ओर से टाउन हॉल में स्वच्छता कर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुन्ना राम को अगस्त के लिए श्रेष्ठ स्वच्छता कर्मी का पुरस्कार बतौर प्रोत्साहन राशि 5000 रुपए दिया गया. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कर्मा पूजा से पूर्व सभी महिला कर्मियों को साड़ियां दी गईं. इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम की प्रशासक सह डीडीसी प्रेरणा दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. नगर प्रबंधक राजीव रंजन ने विषय प्रवेश कराते हुए मुख्य बिंदु श्रोत से सुरक्षित कचरा पृथकीकरण एवं लाभ और सुरक्षित सेप्टिक टैंक की सफाई पर प्रकाश डाला. इस कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, नगर मिशन प्रबंधक व अन्य कर्मी भी उपस्थित थे.

दिगंबर जैन मंदिर में मना उत्तम आर्जव धर्म

पर्यूषण पर्व पर हजारीबाग की बेटी ने ममता बनर्जी संग किया डांडिया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/16-15-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/18-13-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> Hazaribagh : हजारीबाग नगर के दोनों दिगंबर जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्यूषण पर तीसरे दिन गुरुवार को उत्तम आर्जव धर्म मनाया गया. प्रातः दोनों दिगंबर जैन मंदिरों में श्री जी का अभिषेक, शांति धारा और पूजन, पाठ व विधान का कार्यक्रम हुआ. विद्वान पंडित नयन जी शास्त्री सांगानेर ने अपने मंगल प्रवचन में उत्तम आर्जव धर्म पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि सांसारिक दु:ख से मुक्ति तो बहुत सरल है. मोह तो सारे मन के हैं, इच्छाओं के हैं, इंद्रीय विषयों के हैं. कश्याओं के संस्कारों के हैं, भीतर बैठी मान्यताओं के हैं, खुद की गढ़ी धारणाओं और कल्पनाओं के हैं. अब जब एक बार रुचि आत्मा की ओर मोड़ ली, तो सब कुछ सरल लगने लगा. पंडित नयन जी शास्त्री अपने मंगल प्रवचन में भक्तामर स्रोत की महिमा का गुणगान किया. पंचायत के कार्यकारिणी सदस्य विजय लुहाड़िया ने बताया कि संध्या महाआरती, णमोकार जाप और पंडित जी का मंगल प्रवचन हुआ. फिर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. शुक्रवार को उत्तम शौच धर्म मनाया जाएगा. इधर हजारीबाग के अशोक जैन विनायका की सुपुत्री रिया जैन विनायका ने दशलक्षण महापर्व के अवसर पर कोलकाता में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ डांडिया नृत्य किया. इसके लिए पूरे जैन परिवार ने रिया को बधाई दी है.

हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में बनेगा लॉन टेनिस कोर्ट

एनटीपीसी ने जिला प्रशासन को दिया पांच लाख का आर्थिक सहयोग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/15-16.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने सीसीआर के तहत जिला प्रशासन को पांच लाख रुपए का चेक सौंपा है. इस राशि से हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में लॉन टेनिस कोर्ट का पुनर्निर्माण किया जाएगा. लॉन टेनिस कोर्ट के पुनर्निर्माण से जिले के कई खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी. बेहतर ढंग से अपने अभ्यास को जारी रख पाएंगे. डीसी नैंसी सहाय ने पकरी बरवाडीह परियोजना के दिए जाने वाले समय-समय पर सहयोग की सराहना की और कहा कि जिले के विकास में इस तरह का सहयोग काफी महत्व रखता है. जिला प्रशासन के अलावा अगर बड़कागांव प्रखंड के आसपास के क्षेत्र की बात करें, तो यहां भी परियोजना की ओर से कई सामाजिक काम किए गए हैं. इनमें सड़कों का निर्माण, डीप बोरवेल, हैंडपंप आदि के अलावा कई बार मुक्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता रहा है. इस अवसर पर अपर समाहर्ता राकेश रौशन, अनुमंडल पदाधिकारी विद्याभूषण कुमार के अलावा एनटीपीसी पकरी बरवाडीह से उप-महाप्रबंधक भू-अर्जन गुंजन राव एवं कार्यपालक अधिकारी सीएसआर रिचा नंदा, परियोजना प्रमुख इंचार्ज फैज तैय्यब, नवीन गुप्ता, प्रवीण अनंतराम पांडेय के साथ ही एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

विधायक ने झापा रोड का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/19-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chouparan : झमाझम बारिश के बीच चौपारण प्रखंड के झापा रोड का शिलान्यास मुख्य अतिथि विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला और मुखिया अन्नपूर्णा देवी ने नारियल फोड़कर किया. ग्रामीणों की ओर से आयोजित स्वागत समारोह का संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने किया. मौके पर विधायक ने कहा कि बारा से सूजी, झापा, बेन्दुवारा, बनियाचक, धवाईया, ब्रजादास, केंदुआ होते हुए अमरोल तक सड़क बनाई जाएगी. इस गांव के अलावा नीमा, गुरी, भदान सहित दर्जनों गांव के लोगों को सड़क का लाभ मिलेगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि रामफल सिंह, पंचायत समिति सदस्य मुकेश नायक, मनीष वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद कुमार सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लव सिंह, नागेंद्र दांगी, प्रह्लाद सिंह, यदुनंदन यादव, कोठारी सिंह, मो. जाबिर अली, पंकज सिंह, लेखनारायण साव, पपनू सिंह, शेखर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cid-arrested-two-cyber-criminals-who-cheated-rs-1-crore-10-lakh/">रांची:

1.10 करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को CID ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही