Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में अनोखी शादी : हैरान होकर लौटा दूल्हा, प्रेमी ने भर दी दुल्हन की मांग

Hazaribagh : हजारीबाग में दो अनोखी शादियों का दिलचस्प वाक्या सुर्खियों में रहा. एक ओर मंडई में चट मंगनी पट ब्याह की कुछ अलग ही कहानी रही, तो दूसरी ओर जयमाला के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा. बीच समारोह में दुल्हन की मांग उसके प्रेमी ने भर दी. मंडई में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को गांव वालों ने पंचायत लगाकर शादी करवा दी.

पंचायत के बाद करवाई गई शादी

रंजीत कुमार अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने के लिए गांव आया था. गांव वालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. फिर गांव में पंचायत लगाई गई. मुखिया उषा देवी ने दोनों से बारी-बारी से जानकारी हासिल की. उसके बाद रंजीत के माता-पिता और उनके सगे-संबंधियों को मंडई गांव बुलाया गया. रंजीत कुमार इचाक स्थित करियातपुर का रहनेवाला है. पंचायत में इस बात का खुलासा हुआ कि वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों का विवाह परिवार की रजामंदी के साथ करवा दी गई. पंचायत ने लड़की पक्ष के भी परिजनों को पंचायत में बुलाया. फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवा दी गई. मुखिया उषा देवी ने बताया कि लग्न का समय चल रहा है और दोनों एक-दूसरे को चाहते भी थे. दोनों की ख्वाहिश थी कि उनकी शादी हो जाए. लेकिन इसके लिए कोई भी आगे नहीं बढ़ रहा था. युवक हमारे गांव पहुंचा और युवती से मुलाकात कर रहा था. पंचायत ने परिवार के रजामंदी से शादी करवा दी. इसे भी पढ़ें :टंडवा">https://lagatar.in/tandwa-fire-in-magadh-coal-projects-coal-pile-several-tons-of-coal-ash/">टंडवा

: मगध कोल परियोजना के कोयले के ढेर में लगी आग, कई टन कोयला राख

प्रेमी ने मांग में डाला सिंदूर, बारात बैरंग लौटी

इधर इचाक प्रखंड के बरका खुर्द स्थित खुटरा पंचायत में अजीबोगरीब घटना घटी. शादी की रस्म चल रही थी और दूल्हा दुल्हन के गले में फूलों की माला डाल रहा था. इसी दौरान दुल्हन का प्रेमी अचानक जयमाला स्टेज पर आ पहुंचा. उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दी. उसके बाद बड़ा ही हंगामा हो गया. अंततः समाज के लोगों ने फैसला लिया कि जिसने मांग में सिंदूर डाला है पत्नी उसी की है. ऐसे में बारात बैरंग लौट गई. इसे भी पढ़ें :ट्यूमर">https://lagatar.in/eye-came-out-due-to-tumor-complex-operation-done-in-rims/">ट्यूमर

की वजह से आंख निकल आई थी बाहर, रिम्स में हुआ जटिल ऑपरेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही