Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एमजीएम अस्पताल में ब्लास्ट किए कोविड वार्ड के यूनिट को समेट कर हटाया गया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में बनाया गया नया पोर्टेबल केयर यूनिट कोविड वार्ड का एक यूनिट शुक्रवार को पंक्चर हो गया. इस कारण वह फट गया. शनिवार की सुबह उसे खोलकर हटा दिया गया. इस संबंध में क्या कार्रवाई होगी, यह पूछे जाने पर अस्पताल अधीक्षक डॉ अरूण कुमार ने कहा कि कोविड वार्ड हैंडओवर नहीं लिया गया है. इसलिए इस संबंध में वे कुछ नहीं कर सकते हैं. ज्ञात हो कि अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन के फंड से बनाया गया है. सूत्रों के अनुसार इस घटना से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बैलून ब्लास्ट हो जाने से इसकी हवा निकल गई. इस दौरान कई ब्लॉस्ट होने की आवाज आई. फिर भी ब्लॉस्ट के कारण लोहे का एंगल टूटकर जमीन पर गिर गया और एक हिस्से का पूरा स्ट्रक्चर धराशाई हो गया. घटना की सूचना पाकर अस्पताल प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. चौथी यूनिट में यह घटना घटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही