Search

बैंकों के निजीकरण के खिलाफ यूनाइटेड बैंक यूनियन का बोकारो में धरना

Bokaro: केंद्र सरकार के बैंक विरोधी नियमों एवं निजीकरण के खिलाफ बोकारो के सेक्टर 4 स्थित बैंक औफ इंडिया के पास आज यूनाइटेड बैंक ऑफ फोरम यूनियन ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना को सम्बोधित करते हुए फोरम के नेता एस नारायण दास ने कहा कि, आज बैंकों के निजीकरण की नीति बनायी जा रही है, जो बैंककर्मियों के साथ साथ आम लोगों के लिए भी घातक है. उन्होंने कहा कि, निजी बैंक कितने ग्राहकों के रुपये हजम कर गए. अब सरकार ने बजट सत्र के दौरान निजीकरण की बात कहकर सबको संकट में डाल दिया है. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रीय">https://lagatar.in/kodermas-2-players-selected-for-national-junior-wrestling-competition/37381/">राष्ट्रीय

जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कोडरमा के 2 खिलाड़ियों का चयन [caption id="attachment_37412" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/Untitled-2-11.jpg"

alt="निजीकरण के खिलाफ मुखर हुए बैंक कर्मचारी" width="600" height="400" /> निजीकरण के खिलाफ मुखर हुए बैंक कर्मचारी[/caption]

निजीकरण के खिलाफ मुखर हुए बैंक कर्मचारी

उन्होंने कहा कि, इसका पुरजोर तरीके से विरोध करते हैं. सभी बैंकों के यूनियनों ने सामूहिक रूप से आज धरना दिया है. तथा कल से दो दिनों के लिए हड़ताल पर भी जाने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि, सरकार को अभी यह केवल एक संकेत हैं. यदि निजीकरण किया गया तो, जोरदार तरीके से हम सभी इसका विरोध करेंगे. उन्होंने कहा कि, यह केवल बैंककर्मियों के लिए ही परेशानी की बात नहीं है, बल्कि आम लोगों के लिए भी निजीकरण से परेशानी होगी. इसे भी पढ़ें- जानिए">https://lagatar.in/know-9-such-naxalites-of-jharkhand-nia-will-give-26-lakh-reward-to-the-one-who-informs/37349/">जानिए

झारखंड के 9 ऐसे नक्सलियों को, जिनकी सूचना देने वाले को NIA देगी 26 लाख इनाम

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//