Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों को 15 फीसदी बोनस, अधिकतम 37,960 रु मिलेंगे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : मंगलवार को यूनाइटेड क्लब जमशेदपुर प्रबंधन और कैंटीन, होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने बोनस समझौता पर हस्ताक्षर कर दिया. यूनाइटेड क्लब के कर्मचारियों को 15 फीसदी बोनस दिए जाने पर सहमति बनी. बोनस की अधिकतम राशि 37,960 रु और न्यूनतम राशि 20,446 रुपए होगी. प्रबंधन की ओर से जहां यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष अवनीश गुप्ता ने वहीं यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने समझौते पर हस्ताक्षर किया. इसके अलावा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. समझौते के तहत 10 अक्टूबर तक बोनस राशि कर्मचारियों के खाते में चली जाएगी. बोनस समझौते के अनुसार यूनाइटेड क्लब के वैसे कर्मचारी जिन्होंने 2020-21 में 30 दिन भी काम किया हो उन्हें बोनस की राशि मिलेगी, जिसके तहत 10 फीसदी त्योहार बोनस के तौर पर पांच फीसदी एक्सग्रेसिया के तौर पर दिए जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही