Ranchi : राजभवन में मंगलवार को सिक्किम राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इस मौके पर सिक्किम के निवासियों को बधाई दी. कहा कि हमारे देश में विभिन्न जाति, धर्म व संप्रदाय के लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं, जिनकी भाषा, संस्कृति, रीति-रिवाज अलग-अलग है. फिर भी हम सभी एक हैं और यही विविधता में एकता हमारी शक्ति व प्रगति की आधारशिला रही है. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण इस खूबसूरत प्रदेश का समृद्ध इतिहास रहा है. यहां की संस्कृति जीवंत है तथा लोक-कला समृद्ध है.
स्कूल के डॉ. प्रसाद पासवान झाअविप के सदस्य मनोनित [wpse_comments_template]
झारखंड में रह रहे सिक्किम के लोगों से किया संवाद
राज्यपाल ने झारखंड में निवास कर रहे सिक्किम के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सिक्किम ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में यह राज्य अग्रणी रहा है. साथ ही इस राज्य ने पर्यटन के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है. इस प्रदेश का जैविक कृषि के क्षेत्र में किए गए अद्वितीय प्रयास ने पूरे विश्वपटल पर अमिट पहचान स्थापित की है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में उनके बहुत से सहपाठी सिक्किम के रहनेवाले थे और उनकी भावना से उस समय से ही अवगत हैं कि वे अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हैं. उनमें असीम देशभक्ति की भावना निहित है. उन्होंने कहा कि प्रसन्नता की बात है कि सिक्किम के बहुत से लोग झारखंड में रह रहे हैं और यहां विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने स्वागत भाषण किया. सिक्किम की रहनेवाली बीआईटी मेसरा में अध्ययनरत छात्रा प्रशांति शर्मा एवं जैप-1 में कार्यरत राजेश शर्मा ने राज्यपाल के इस पहल के लिए आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें – नेतरहाट">https://lagatar.in/dr-prasad-paswan-of-netarhat-school-nominated-as-member-of-jvp/">नेतरहाटस्कूल के डॉ. प्रसाद पासवान झाअविप के सदस्य मनोनित [wpse_comments_template]
Leave a Comment