Search

विश्वविद्यालय नए मिशन के साथ कार्य करें : कुलाधिपति

  • केवल डिग्री बांटने से नहीं होगा, रोजगार प्राप्त कैसे हो, इस पर कार्य करना होगा
  • विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा
  • विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और कुलसचिव उपस्थित थे
Ranchi : राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि केवल डिग्री बांटने से कुछ नहीं होगा. हमारे छात्र-छात्राएं डिग्री पाकर दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हो जाते हैं. इसलिए विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों को अध्ययन के बाद रोजगार कैसे मिले, इस दिशा में भी कार्य करना होगा. हमें वक्त की मांग को समझना होगा. विश्वविद्यालयों को व्यावहारिक रूप से प्रगति करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए. उन्हें बेहतर पाठ्यक्रम को अपनाना चाहिए. साथ ही रोजगारपरक पाठ्यक्रम को प्रोत्साहित करना चाहिए. उन्होंने कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रयास करने की दिशा में भी ध्यान देने को कहा. इसलिए विश्वविद्यालय एक नए मिशन के साथ कार्य करें. उन्होंने राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों के साथ आयोजित विश्वविद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही. बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार प्रो ई बालागुरुस्वामी समेत विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और कुलसचिव उपस्थित थे.

विवि में जीरो भ्रष्टाचार, जीरो ड्रग्स, जीरो रिकोमेंडशन होना चाहिए 

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में जीरो भ्रष्टाचार, जीरो ड्रग्स एवं जीरो रिकोमेंडेशन होना चाहिए.उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट होना चाहिए. उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन व सुधार करने वाले विश्वविद्यालयों को पुरस्कृत करने की भी बात कही. कहा कि शिक्षण संस्थानों में अनुशासन का वातावरण होना चाहिए. शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है. सभी विश्वविद्यालयों को बेहतर मानक को अपनाना चाहिए. विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान तथा उनके प्लेसमेंट पर ध्यान दिया जाये.

सफल उद्योपतियों व हस्तियों को आमंत्रित करते रहें

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को खेलकूद समेत विभिन्न गतिविधियों के अवसर पर उपायुक्त, आरक्षी अधीक्षक को आमंत्रित करना चाहिए. उन्हें जिला प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए. साथ ही विश्वविद्यालय ऐसे सफल उद्योगपतियों व प्रख्यात हस्तियों को आमंत्रित करें, जिससे विद्यार्थियों में प्रेरणा का संचार हो और उनसे हमारे विद्यार्थियों को लाभ मिले. उन्होंने कहा कि हमें विश्वविद्यालय को ऊपर उठाने का प्रयास करना चाहिए. आप सफलता हासिल करते हैं, तो ही विद्यार्थी सफलता हासिल करते हैं.

आईटी विवि में कम कैंपस पर नाराजगी जाहिर की

राज्यपाल ने समीक्षा के दौरान झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बहुत कम कैंपस सेलेक्शन पर नाराजगी प्रकट की. चिकित्सा महाविद्यालयों के संदर्भ में चर्चा करते हुए आधारभूत संरचना विकसित करने व अन्य आवश्यकताओं की दिशा में ध्यान देने की बात कही, ताकि सीटों की संख्या में वृद्धि हो सके. बैठक में विश्वविद्यालय में कॉउंसिलिंग सेंटर स्थापना की जाये, ताकि शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी परेशानियों से अवगत करा सकें.

शोध के लिए आधारभूत संचरना विकसित करें

राज्यपाल के शैक्षणिक सलाहकार प्रो. ई बालागुरुस्वामी ने विश्वविद्यालयों में शोध पर जोर दिया. इसके लिए आधारभूत संरचना विकसित करने की बात कही. कहा कि भारत को विकसित देश बनाने में विश्वविद्यालय की अहम भूमिका है. विश्वविद्यालयों में सकल नामांकन अनुपात में वृद्धि लाना होगा. विश्वविद्यालय रोजगार सुलभ कराने की कोशिश करें. कहा कि हमारे विश्वविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में कम से कम ‘ए’ ग्रेड हासिल करने के लिए प्रयास करना चाहिए. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/server-failed-for-three-hours-in-rims-treatment-interrupted-in-first-shift/">रिम्स

में तीन घंटे फेल रहा सर्वर, पहली पाली में इलाज बाधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//