Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूनिवर्सिटी में अच्छे भवन नहीं, अच्छी पढ़ाई जरूरी : राज्यपाल

Ranchi : राजभवन में गुरुवार को नैक की स्टेट वाइज एनालिसिस रिपोर्ट संबंधी पुस्तक जारी की गयी. नैक के असिस्टेंट एडवाइजर डॉ. डीके कांबले ने इसे जारी किया. कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन समेत झारखंड के सभी स्टेट व प्राइवेट विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल हुए. मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि केवल अच्छे भवन और सुविधाओं से ही किसी विश्वविद्यालय को अच्छा नहीं कहा जा सकता. अच्छे भवन और इंफ्रास्ट्रक्चर तो आवश्यक हैं, लेकिन सबसे जरूरी है वहां अच्छा पठन- पाठन, शोध और शिक्षकों का पढ़ाना. उन्होंने कहा कि अच्छा ग्रेड प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालय को मैं स्वयं जाकर सम्मानित करूंगा.

रिपोर्ट के अनुसार नैक की तैयारी करें विश्वविद्यालय

वहीं बेंगलुरु से आयी नैक की टीम ने कहा कि स्टेट वाइज एनालिसिस रिपोर्ट संबंधी पुस्तक सभी सरकारी और प्राइवेट विश्वविद्यालयों को दी जायेगा. यह नैक की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा. नैक की तीन सदस्य टीम ने सभी विश्वविद्यालयों को सलाह दी है कि इस रिपोर्ट के अनुसार नैक की तैयारी करें. यह पुस्तक 2020 में तैयार की गयी थी. इसमें राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, झारखंड के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और नैक की टीम शामिल रही.

जल्द होगी विवि शिक्षकों की नियुक्ति : राहुल पुरवार

वहीं एचआरडी सचिव राहुल पुरवार ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी होगी. जल्द ही सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और कर्मियों की कमी दूर की जायेगी. इसके लिए नियुक्तियां निकालने की तैयारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें – न्यू">https://lagatar.in/new-high-court-building-construction-case-committee-of-lawyers-submits-report-to-hc-hearing-on-17th/">न्यू

हाईकोर्ट बिल्डिंग निर्माण मामला: वकीलों की कमिटी ने सौंपी HC को रिपोर्ट,17 को सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही