Search

 
 
 

रांची-मुरी सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर में अज्ञात अपराधियों ने आगजनी की

 
Ranchi : रांची-मुरी सड़क निर्माण कार्य में लगी जय माता दी कस्ट्रंक्शन कंपनी के रोड रोलर को अज्ञात अपराधियों ने जला दिया. यह मामला जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा के जरवाडीह गांव का है. रोड रोलर के अलावा गांव की पेयजल टंकी, सोलर प्लेट और बिजली के तार भी पूरी तरह से जल गये. जिसकी वजह से जरवाडीह गांव में पेयजल और बिजली आपूर्ति ठप्प हो गयी है. ग्रामीणों के एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/warm-welcome-to-vande-bharat-express-in-hazaribagh-some-took-selfie-some-kissed-the-train/">हजारीबाग

में वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत, किसी ने ली सेल्फी, तो किसी ने ट्रेन को चूमा)

बाइक पर सवार होकर आये थे अपराधी

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह सोसो गांव की ओर से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक कंपनी के साइट पर पहुंचे. रोड रोलर को स्टार्ट कर आगे पीछे किया. इसके बाद डीजल डालकर आग लगा दी. घटना की जानकारी मिलते ही अनगड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची . आगलगी की घटना को उग्रवादी संगठन, आपराधिक गिरोह या असमाजिक तत्वों ने अंजाम दिया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-nitish-kumar-held-janata-darbar-got-angry-with-the-officer-when-the-paper-fell-down/">मुख्यमंत्री

नीतीश कुमार ने लगाया जनता दरबार, पेपर नीचे गिरने पर अधिकारी से हुए नाराज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही