Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: बोरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस छानबीन में जुटी

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa: गढ़वा के भवनाथपुर में सोमवार को बोरे में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. भवनाथपुर के केतार मुख्य पथ पर स्थित दुधवनिया घाटी के पास पुल के नीचे से व्यक्ति का क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला. शव की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव बोरी में बंद कर तिरपाल से ढका था. शव मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने पुलिया के अंदर से शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया. इसे भी पढ़ें-  आज">https://lagatar.in/pm-modi-will-answer-questions-on-the-motion-of-thanks-to-the-presidents-address-in-parliament-today/">आज

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी देंगे सवालों के जवाब      

तिरपाल में लिपटा था शव

मिली जानकारी के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण बकरी चराने दुधवनिया घाटी की तरफ गये तो पुलिया के अंदर से दुर्गन्ध आने पर खोज की. अंदर देखा तो उन्हें तिरपाल में कुछ लिपटा मिला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार सिंह, थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो, एसआई सहदेव साह, केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि और हरिहरपुर ओपी प्रभारी सौकत खां पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव निकलवाया. शव पूरी तरह से सड़ जाने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी. पुलिस छानबीन में जुट गयी. इसे भी पढ़ें-  पंजाब">https://lagatar.in/punjab-after-pm-modi-rahul-gandhis-security-lapses-security-agencies-stirred-up/">पंजाब

: पीएम मोदी के बाद राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही