Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अज्ञात चोरों ने डिक्की से उड़ाए चार लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

Ramgarh : इन दिनों रामगढ़ जिले में अपराध की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. मंगलवार को रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर मेन रोड से आज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल की डिक्की से चार लाख रुपये निकाल फरार हो गए. इस संबंध में भुक्तभोगी के पिता चितरपुर निवासी अली रजा ने रजरप्पा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ डिक्की से चार लाख की चोरी करने का शिकायत दर्ज कराई है. थाना में दिए आवेदन के अनुसार उसका कहना है कि मेरा पुत्र अब्दुस सलाम दोपहर 12 बजे के करीब अपनी स्कूटी जेएच 24 एच 1063 में सवार होकर बैंक ऑफ इंडिया चितरपुर शाखा गया हुआ था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-police-arrested-area-commander-of-naxalite-organization-manmohan/">हजारीबाग:

पुलिस ने नक्सली संगठन के एरिया कमांडर मनमोहन को किया गिरफ्तार
बैंक से चार लाख रुपये की निकासी कर स्कूटी की डिक्की में रख दिया. जिसके बाद वह एनएसटी टेलर चितरपुर के पास कुछ काम के लिए गया. वहां पर उसने स्कूटी खड़ी की और दुकान में गया. वापस लौटा तो उसके होश उड़ गए. देखा स्कूटी की डिक्की खुली है और उसमें रखे चार लाख रुपये एवं पासबुक गायब है. जिसके बाद वह काफी इधर-उधर खोजबीन एवं पूछताछ करने लगा, लेकिन कुछ पता नहीं चला. जिसके बाद वह मारिया वस्त्रालय, चितरपुर व अन्य जगहों पर जाकर सीसीटीवी चेक किया, तो देखा दो लड़के सफेद रंग की अपाची गाड़ी में आए और डिक्की से पैसा निकाल कर भाग निकले. जिसकी पूरी तरह से पहचान नहीं हो पा रही है. थाना में आवेदन देकर उन्होंने चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व चार लाख रुपये उनसे रिकवर करने की मांग की है. इधर शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की पहचान में जुट गई है. रजरप्पा पुलिस ने कई जगहों में जाकर सीसीटीवी की जांच भी की. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स

: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही