Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंदबुद्धि युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, तीन गिरफ्तार

Palamu : जिले के मेदिनीनगर जेलहता में मंदबुद्धि लड़के के साथ चार युवकों ने अप्राकृतिक यौनाचार किया. चारो युवकों ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी भी की. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभी भी फरार है. फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है. सभी आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में अप्राकृतिक यौनाचार के धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों से पूछताछ चल रही है. जानकारी के अनुसार मेदिनीनगर टाउन का रहने वाला 18 वर्षीय युवक को छह फरवरी की रात बाइक पर बिठा कर चारों युवक जेलहाता के इलाके में ले गए. जेलहाता स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में चारों आरोपियों ने मंदबुद्धि युवक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया. इस दौरान युवकों ने मंदबुद्धि के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी भी की. पुलिस ने राहुल कुमार, मोहित कुमार और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. एक आरोपी रोशन कुमार फरार है. इसे भी पढ़ें:सचिव">https://lagatar.in/many-important-proposals-welfare-department-could-not-come-in-cabinet-due-absence-secretary/">सचिव

के नहीं रहने से कैबिनेट में नहीं आ सका कल्याण विभाग का कई अहम प्रस्ताव!

पीड़ित के भाई ने पुलिस में दर्ज कराया मामला

बता दे कि पीड़ित का भाई मामले में जानकारी लेकर पुलिस के पास पहुंचा. पीड़ित का परिवार पलामू जिले नक्सल प्रभावित प्रखंड का रहने वाला है. मेदिनीनगर में रहकर पूरा परिवार मजदूरी का काम करता है. चारों आरोपी में राहुल कुमार बीकॉम का छात्र है जबकि अन्य ने पढ़ाई छोड़ दी है. बाकी आरोपी छोटा मोटा काम करते हैं. पीड़ित के परिजनों ने अस्पताल में इलाज भी करवाया है. टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें:रिम्स">https://lagatar.in/photos-changed-as-soon-as-system-changed-in-rims-listen-viral-audio-asking-for-30-thousand-job-trolley-man/">रिम्स

में व्यवस्था बदलते ही तस्वीरें बदली, सुनें वायरल ऑडियो में ट्रॉली मैन की नौकरी के लिए मांगा 30 हजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही