Search

 
 
 

पटना : 15 वें वित्त आयोग के अनटाइड अनुदान सें गांव- गांव को किया जायेगा सैनिटाइज- पंचायती राज मंत्री

 


Patna : कोरोना महामारी के दूसरे स्टेज के आने से कोरोना संक्रमण का खतरा काफी तेजी से बढ़ा है. इस स्टेज से शहर के साथ- साथ गांव के लोग भी संक्रमित हो रहे है. देश में प्रत्येक दिन साढ़े 3 लाख नये मामले आ रहे है. वहीं बिहार में भी नये मरीजों की संख्या बढ़ी है. जिसको देखते हुए बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने हरेक गांव और गलियों को सैनिटाइज करने का फैसला लिया है .

भीड़ - भाड़ इलाकों में नियमित रूप से होगा सैनिटाइजेशन


पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी का संक्रमण तीव्र गति से पंचायतों में बढ़ने के कारण सरकार ने गांवों के भीड़-भाड़ वाले इलाकों को सैनिटाइज करने का निर्णय लिया है. उन्होने कहा कि 15 वें वित्त आयोग के अनटाइड अनुदान से गांवों में सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जायेगा. जो पंचायत सचिव की देखरेख में होगा. ग्रामीण क्षेत्र के धार्मिक स्थलों, सामुदायिक भवनों, पंचायत सरकार भवनों, हाट बाजार एवं भीड-भाड़ भरे क्षेत्र को चिन्हित कर व्यापक पैमाने पर सैनिटाइज करने का सख्त से निर्देश दिया गया है. सैनेटाइजेशन की डेली रिपोर्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी को देना होगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भी निर्देश दिया गया है कि अपने जिले का समेकित प्रतिवेदन पंचायती राज विभाग को देंगे.

गुरुवार को बिहार में कोरोना के 7,752 नये मरीज पाये गये हैं


बता दें कि गुरुवार को बिहार में कोरोना के 7,752 नये मरीज पाये गये हैं. इसके बाद राज्य में कुल एक्टिव केस 96,277 है. वहीं बुधवार को राज्य में 9,863 कोरोना संक्रमित पाये गये थे. पटना में 1485 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वहीं गुरुवार को कुल 90 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अब तक कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3593 हो गयी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 97664 सैंपलों की जांच की गयी. राज्य में संक्रमण दर घटकर 7.94 फीसदी पर आ गयी. 24 घंटे में 11008 लोग कोरोना से ठीक हुए है. रिकवरी रेट बढ़कर 84.15 फीसदी हो गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही