Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची सैनिटेशन लीग के सभी 10 टीमों के LOGO का अनावरण

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मंगलवार को रांची सैनिटेशन लीग के अंतर्गत सभी 10 टीमों के LOGO का अनावरण किया गया. अपर नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त द्वारा सभी कप्तानों को उनके टीम के LOGO वाला टी-शर्ट प्रदान किया गया. इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त के द्वारा सभी टीमों को शुभकामनाएं दी गई. साथ ही सलाह दिया गया कि आम नागरिकों को इस अभियान से जोड़ते हुए रांची शहर की स्वच्छता को एक नई ऊंचाई पर ले जाया जाये. सभी टीम रोचक एवं प्रतिस्पर्धी तरीके से काम करते हुए रांची की स्वच्छता में सुधार के लिए टीम भावना के साथ कार्य करेंगे. उप नगर आयुक्त ने उम्‍मीद जतायी है कि सभी टीम रोचक एवं प्रतिस्पर्धी तरीके से काम करते हुए रांची की स्वच्छता में सुधार के लिए टीम भावना के साथ कार्य करेंगे. उनके द्वारा रांची के सभी सम्मानित नागरिकों से रांची सैनिटेशन लीग में अपना योगदान देने की अपील की गई. शीघ्र ही सभी टीम अपने आवंटित वार्ड में साफ-सफाई से संबंधित गतिविधियों में सुधार के लिए मिशन मोड पर काम शुरू करेगी. सभी टीम के कप्तान, आम नागरिकों एवं उनसे संबंधित संस्थाओं को अपनी टीम में शामिल करने का प्रयास करेगी एवं विभिन्न गतिविधियों के लिए मेयर, डिप्‍टी मेयर और वार्ड पार्षदों से सुझाव लेगी.

हॉट लिप्स रेस्टोरेंट, एपी ऑटोमोबाइल टीमों को करेगा प्रायोजित

अभी तक हॉट लिप्स रेस्टोरेंट, एपी ऑटोमोबाइल टीमों को प्रायोजित करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है.  यदि कोई अन्य प्रतिष्ठान/ कंपनी इत्यादि किसी टीम को प्रायोजित करना चाहती है, तो रांची नगर निगम के नगर प्रबंधक संदीप कुमार से संपर्क करने की अपील की गई है. उनका नंबर (मोबाइल नं 8521440775) भी निगम ने जारी किया है. इसे भी पढ़ें : भड़काऊ">https://lagatar.in/photo-of-nawab-chishti-who-posted-inflammatory-with-minister-and-mla-goes-viral/">भड़काऊ

पोस्ट करने वाले नवाब चिश्ती का मंत्री और विधायक के साथ फोटो वायरल

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही