Search

 
 
 

UP : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की

 
Kasganj (UttarPradesh) :  उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एक पोखर में पलग गयी. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गयी. इनमें सात बच्‍चे और आठ महिलाएं शामिल हैं. वहीं करीब 15 से 20 घायल लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हालांकि गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल में रेफर किया गया है.

सीएम ने हादसे पर शोक प्रकट किया

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है. साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है. योगी ने `एक्‍स` पर लिखा कि ``जनपद कासगंज में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी घायलों के समुचित निःशुल्क उपचार के निर्देश दिये गये हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ा और तालाब में पलट गयी ट्रैक्टर-ट्रॉली

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शलभ माथुर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार श्रद्धालु एटा के जैथरा से कासगंज में गंगा स्नान करने जा रहे थे. तभी पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब आठ फिट गहरे दलदली तालाब में पलट गयी. जिससे सात बच्‍चे, आठ महिलाएं समेत 15 लोगों की मौत हो गयी. वहीं 15 से 20 लोग घायल हो गये. कहा कि पोस्टमार्टम कराकर शवों को परिजनों को सौंप दिया जायेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही