Search

 
 
 

यूपी : बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 से अधिक लोग घायल

 
UttarPradesh :  यूपी में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां एटा जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र में एनएच पर बारातियों से भरी बस खाई में गिर गयी. इस हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली के अमन विहार सुल्तानगंज से बारात निकली थी और नवीगंज मैनपुरी जा रही थी. इसी दौरान एनएच पर बाराती बस अनियंत्रित होकर पलटी और खाई में जा गिरी. घटना की सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. मौके पर पिलुआ थाना की पुलिस भी पहुंची और घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही