Search

 
 
 

UP विधानसभा चुनावः चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी ने हाथ मिलाया, गठबंधन में सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Chandrashekhar Azad and Owaisi join hands गुरुवार को लखनऊ में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन की घोषणा की है. दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यह कोई तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के लिए बनाया गया गठबंधन है. फिलहाल इसमें दो प्रमुख पार्टियां शामिल हैं. दोनों नेताओं ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे.
 

Lagatar Desk: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का एलान किया. दोनों नेताओं ने इसे ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ नाम दिया है.

 

गुरुवार को लखनऊ में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन की घोषणा की है. दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया है कि यह कोई तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के लिए बनाया गया गठबंधन है. फिलहाल इसमें दो प्रमुख पार्टियां शामिल हैं. दोनों नेताओं ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगे.

 

चंद्रशेखर ने कहा कि उनका दिल बहुत बड़ा है. उन्होंने 2014, 2017 और 2019 के राजनीतिक गठबंधन का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये गठबंधन बीजेपी को नहीं हरा पाए. उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी अपने साथ आने का न्योता दिया.  उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी भी उनके साथ मिलकर चुनाव लड़ें. चंद्रशेखर ने 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान रैली करने का भी ऐलान किया.


समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरूल हसन चांद ने ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी साहब अब किसी अब्दुल को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि इस गठबंधन की डोर दिल्ली के हाथों में है. उनके मुताबिक, लखनऊ वालों की मदद करने के लिए हैदराबाद से अब्दुल आए हैं.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आसिम वकार ने भी ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर सवाल उठाए हैं.


असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा कि इस गठबंधन का मकसद सिर्फ बीजेपी को रोकना नहीं है, बल्कि प्रदेश में शिक्षा की बदहाली और किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर भी काम करना है.  ओवैसी ने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इस गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर होंगे.”


गौरतलब है कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज़ाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. एआईएमआईएम ने 95 सीटों पर और आज़ाद समाज पार्टी ने 111 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. हालांकि, दोनों में से कोई भी पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हुई थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही